यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Wrestlers Protest: जल्द खत्म होगा पहलवानों का आंदोलन? केंद सरकार ने उठाया ये कदम
केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को फिर बातचीत के लिए बुलाया है।
- केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
- गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पहलवानों ने उत्तर रेलवे में अपनी नौकरी पर लौटने का फैसला लिया था।
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों को सरकार ने एक बार फिर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अनुराग ने ट्वीट कर कहा कि सरकार पहलवानों के साथ बातचीत करना चाहती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सरकार पहलवानों से उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।'
The government is willing to have a discussion with the wrestlers on their issues.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 6, 2023
I have once again invited the wrestlers for the same.
रेलवे में नौकरी पर लौटे पहलवान
इससे पहले, प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी नौकरी पर लौट आए। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पहलवानों ने नौकरी पर लौटने का फैसला लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटे हैं, लेकिन वह फिलहाल धरने पर नहीं बैठेंगे। पुनिया ने कहा,
हम आंदोलन से पीछे नहीं हटे हैं। हमारे आंदोलन को कमजोर करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है। आंदोलन से अलग होने की बात गलत है।
केस बंद करेगी दिल्ली पुलिस?
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस जल्द कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच से दिल्ली पुलिस को कोई ठोस सुबूत नहीं मिलने पर पुलिस कभी भी केस बंद करने को लेकर कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट फाइल कर सकती है। दिल्ली पुलिस अगर केस बंद करती है तो ये बीजेपी सांसद के लिए राहत, जबकि पहलवानों के लिए झटका होगा।
क्या है पहलवानों की मांग?
प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत दो एफआईआर दर्ज की हैं।
