Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    #MeToo: प्रिया रमानी के आरोपों के बाद एमजे अकबर को देना पड़ा था केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, एक नजर में जानेंं पूरा मामला

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 05:11 PM (IST)

    एमजे अकबर द्वारा प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने रमानी को बरी कर दिया है। इस केस में आरोप के बाद अकबर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    Hero Image
    मीटू अभियान के दौरान पत्रकार प्रिया रमानी ने अकबर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

    नई दिल्ली, विनीत त्रिपाठी। Me Too movement: पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी को मानहानि मामले में राउस एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमजे अकबर द्वारा प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने रमानी को बरी कर दिया है। मीटू अभियान के क्रम में रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। प्रिया रमानी ने अकबर के खिलाफ 15 अक्टूबर, 2018 को शिकायत दायर की थी। इसके बाद अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। एक फरवरी को मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है मामला

    मीटू अभियान के क्रम में पत्रकार प्रिया रमानी ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद ट्विटर पर चले इस अभियान में कई अन्य महिलाओं ने भी अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नतीजतन, अकबर ने 17 अक्टूबर, 2018 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने प्रिया रमानी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अदालत में रमानी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

    क्या है मीटू अभियान 
    अक्टूबर 2017 में वैश्विक स्तर पर यौन उत्पीड़न और यौन हमले के खिलाफ मीटू-हैशटैग के साथ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत एलिसा मिलानो नामक अभिनेत्री ने हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वी वाइंस्टाइन के खिलाफ सबसे पहले अपनी बात कही थी।

    भारत में कई बड़े नाम पर लगा मीटू का दाग 

    भारत में भी इस अभियान के जरिये कई नामी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट वायरल हुई थी। इसके तहत अभिनेता आलोक नाथ, अभिनेता नाना पाटेकर, निर्देशक विकास बहल, उपन्यासकार चेतन भगत, अभिनेता रजत कपूर, गायक कैलाश खेर, मॉडल जुल्फी सईद, गायक अभिजीत भट्टाचार्य आदि लोगों पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।