घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर देना होगा जुर्माना; डेंगू-मलेरिया रोकने के लिये MCD ने बनाया प्लान
दिल्ली में मच्छरजनित रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम सख्त कदम उठा रहे हैं। घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर जुर्माना लगेगा। स्थानीय निकाय जाँच और कार्रवाई कर रहे हैं जिसमें चालान और कानूनी कार्रवाई शामिल है। डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए साफ-सफाई जरूरी है। मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक रहना होगा अन्यथा जुर्माना लग सकता है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यदि आपके घर में मच्छर का का लार्वा पाया जाएगा तो चालान कटवाने के लिये तैयार रहिये। मच्छरजनित रोगों को समाप्त करने के लिये स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली नगर निगम कुछ सख्त उकदम उठाने जा रहा है। इससे बचने के लिये बेहतर होगा कि आप अपने घर और आस-पास गंदगी और पानी के जमाव को होने से रोकें।
14 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
ऐसे में दिल्ली में स्थानीय निकायों ने जांच और कार्रवाई कर दी है। इसमें चालान करने से लेकर लोगों के खिलाफ अभियोजन शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है।
अगस्त से बढ़ने लगती है समस्या
राजधानी दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आने से हर साल लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से चपेट में आने से बचने के लिए सबसे जरुरी है कि लोग जागरुक तो रहे ही साथ ही अपने घर और दफ्तर के साथ अन्य कार्यस्थलों पर साफ-सफाई रखें। क्योंकि मच्छर जनित बीमारियां मच्छरों के पनपने और उनके काटने से ही होती है। अगस्त माह से इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो जाती है।
मलेरिया के मरीजों की संख्या
वर्ष - मरीजों की संख्या
2021 - 21
2022 - 33
2023 - 72
2024 - 115
2025 - 135
यह भी पढ़ें- दिल्ली में इन लोगों पर एक्शन की तैयारी, दो बार की चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो कटेगा चालान
चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या
वर्ष - मरीजों की संख्या
2021 - 11
2022 - 9
2023 - 14
2024 - 23
2025 - 20
डेंगू के मरीजों की संख्या
वर्ष - मरीजों की संख्या
2021 - 52
2022 - 169
2023 - 243
2024 - 299
2025 - 291
चार साल में कार्रवाई
विवरण - 2022-2023-2024-2025
कितने घरों में पाया मच्छरों का लार्वा-62041-130461-62295-10968-99998
कानूनी नोटिस भेजे गए-55851-88254-54104-6605-76669
कितने लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई-16178-20240-14223-1537-14866
कितने लोगों के चालान काटे गए- 7003-14031-3896-3688
मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण
- तेज और लगातार बुखार
- तेज बदन दर्द
- प्लेटलेट्स का गिरना
- नाक मुंह से खून बहना
- ठंड लगना और बुखार आना
इन बातों का रखें ध्यान
- घर में सजावटी पौधों के गमलों में पानी तीन से चार दिन में बदलते रहे
- कूलर को साफ रखें और उसका पानी भी तीन से चार दिन में बदलते रहे
- छत पर टूटे हुए कप प्लेट, खुले डब्बे गमले आदि में पानी जमा न होने
- पानी की टंकी को ढककर रखें
- पानी के कंटेनर में पानी इकट्ठा रखें तो ढककर रखें, नहीं तो चार दिन में उसे खाली करते रहे
- विंडो एसी से पानी निकलता है तो वह किसी बर्तन या छत पर इकट्ठा न हो ऐसी व्यवस्था रखें
- पूरी बाजू के कपड़े पहन कर रखें। पार्क में जाए तो पूरी बाजू के कपड़ो के साथ जूते व जुर्राब व पैरों तक बदन को ढके रखें
500 रुपये तक का जुर्माना
"मच्छरजनित बीमारियों से बचने लिए नागरिकों को चाहिए कि वह जागरूक रहे। बार-बार मच्छर घर में पाए जाने पर निगम कार्रवाई का अभियान अब तेज करेगा। ऐसे में 500 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इसलिए लोग अपने घर और दफ्तर को साफ रखें।"
-मनीष चड्ढा, चेयरमैन, चिकित्सा सहायता एवं जनस्वास्थ्य समिति, एमसीडी
नोट: मच्छरजनित बीमारियों में मरीजों व चालान के आंकड़े प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से लेकर 2 अगस्त तक के हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।