Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD by-elections: दिल्ली नगर निगम की खाली सीटों पर इस दिन हो सकता है चुनाव, आया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 09:22 AM (IST)

    Delhi MCD By-Elections दिल्ली नगर निगम में 12 सीटें खाली हो गई हैं क्योंकि नवनिर्वाचित विधायकों ने अपनी निगम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से 8 भाजपा पार्षद 3 आप पार्षद और 1 मनोनीत पार्षद शामिल हैं। निगम के नियम अनुसार माह के अंत में रिक्त सीटों की सूचना दिल्ली राज्य निवार्चन आयोग को जाती है। ऐसे में निगम अधिकारी इस माह यह सूचना भेज देंगे।

    Hero Image
    Delhi MCD: मई-जून में हो सकता है निगम चुनाव का शंखनाद। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पार्षद से विधायक बने सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने अपनी निगम की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे निगम में 11 सीटें खाली हो गई है। जबकि एक सीट लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्षद रही कमलजीत सहरावत के सांसद निर्वाचित होने से पहले से ही खाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने और नई सरकार के गठन के बाद अब दिल्ली में जल्द ही निगम की 12 सीटों पर उप चुनाव का शंखनाद हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक चार माह के भीतर यह चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

    यह उप चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रिक्त सीटों के कारण निगम की सत्ता का गणित उलट सकता है क्योंकि भाजपा और आप में बहुत ही कम अंतर से पक्ष-विपक्ष का खेल चल रहा है।

    विधानसभा चुनाव में करीब 22 पार्षद चुनाव भाजपा, कांग्रेस और आप पार्षद कूदे थे। इसमें भाजपा के 8 तो आप के तीन ही पार्षदों को विधानसभा चुनाव कामयाबी मिली। वहीं, एक मनोनीत पार्षद भी भाजपा विधायक के तौर पर जीत गए हैं।

    निगम के नियम अनुसार माह के अंत में रिक्त सीटों की सूचना दिल्ली राज्य निवार्चन आयोग को जाती है। ऐसे में निगम अधिकारी इस माह यह सूचना भेज देंगे। वहीं, मनोनीत पार्षद जो चुनाव लड़े और उनका स्थान रिक्त हो गया है उसकी सूचना निगम राजनिवास को भेज देगा। क्योंकि उपराज्यपाल ही निगम में मनोनीत करते हैं।

    दिल्ली राज्य चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी लोकसभा की रिक्त पहले से एक सीट का निर्वाचन इसलिए नहीं कराया था क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद फिर सीटें अक्सर रिक्त होती है। चूंकि निगम से अधिकारिक जानकारी आएगी तो फिर चुनाव कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    भाजपा सभी रिक्त सीटों पर जीत दर्ज करेगी: राजा इकबाल सिंह

    दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने बताया दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ पार्षद और एक मनोनीत सदस्य विधानसभा निर्वाचित होने के बाद निगम में पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है।

    उन्होंने बताया कि इससे अब भाजपा पार्षदों की संख्या 116 हो गई है तो वहीं सत्ता रुढ आप पार्टी की संख्या भी उनके तीन पार्षदों द्वारा इस्तीफा देने 114 हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एमसीडी एक्ट के अनुच्छेद 32(बी) के तहत पार्षद के विधायक या सांसद बन जाने के 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना होता है।

    ऐसे में परिणाम आने के तय समय-सीमा में सभी विधानसभा में निर्वाचित हुए पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निगम की कुल 12 सीटों पर उपचुनाव आने महीनों में जब भी होगा तब भाजपा प्रत्याशी सभी सीटों पर रिकार्डमतों से जीत हासिल करेंगे।

    यह पार्षद जीतकर पहुंचे हैं विधानसभा

    नाम   किस विधानसभा से चुने गए       दल

    रेखा गुप्ता - शालीमार बाग  - भाजपा

    शिखा राय - ग्रेटर कैलाश - भाजपा

    प्रेम चौहान - देवली - आप

    रविंदर सिंह नेगी - पटपड़गंज - भाजपा

    आले मोहम्मत इकबाल - मटियामहल - आप

    पूनम शर्मा - वजीरपुर - भाजपा

    नीलम पहलवान- नजफगढ़-भाजपा

    पुनरदीप सिंह साहनी- चांदनी चौक-आप

    चंदन चौधरी - संगम विहार - देवली

    राजुकमार भाटिया - संगम विहार - भाजपा

    गजेंद्र दराल - मुंडका - भाजपा

    उमंग बजाज - राजेंद्र नगर - भाजपा

    यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा होगा पूरा', सीएम रेखा गुप्ता ने बता दी तारीख