Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD By Election Result 2021: रोहिणी वार्ड-32 से AAP उम्मीदवार ने भाजपा को हराया

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:07 PM (IST)

    Rohini Delhi Nagar Nigam By-Elections Result 2021 रोहिणी वार्ड-32 से आप प्रत्याशी राम चंद्र ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। रामचंद्र को यहां से 29 ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोहिणी वार्ड-32 से जीतने वाले आप प्रत्याशी राम चंद्र

    नई दिल्ली [सोनू राणा]। उत्तरी दिल्ली निगम उपचुनाव में रोहिणी वार्ड-32 से आप प्रत्याशी राम चंद्र ने भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल को करारी हार दी है। राम चंद्र को यहां से 2981 वोट से जीत दर्ज की है। राम चंद्र ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और अगले वर्ष होने वाले चुनाव के लिए भी अभी से तैयारी शुरू कर देंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान विधायक जय भगवान उपकार भी यहां पहुंचे और इस जीत को आम आदमी की जीत बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर व एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीत हासिल करने के बाद राम चंद्र को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले महारथी के तौर पर जानने लगे हैं। बता दें कि इससे पहले विधानसभा उपचुनाव में भी राम चंद्र ने पार्टी को जीत दिलाई थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, आप उम्मीदवार राम चंद्र को 14 हजार 328 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के राकेश गोयल को 11 हजार 343 मत मिले। वहीं, कांग्रेस की मेमवती बरवाला को 2587 और बसपा के ओमप्रकाश को 2142 वोट मिले। राम चंद्र को विजेता घोषित करने के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। 

    रविवार को हुए थे मतदान

    बता दें कि नगर निगम के पांच वार्डो में रविवार को उपचुनाव हुए थे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दो वार्डो रोहिणी सी व शालीमार बाग उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्डो त्रिलोकपुरी पूर्व, कल्याणपुरी व चौहान बांगर वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान में 50.86 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था। बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी।

     ये भी पढ़ेंः MCD By Election Result 2021: कार्यकर्ताओं से बोले सीएम केजरीवाल, अगले साल निगम में AAP का होगा कब्जा