Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mayur Nature Park: यमुना खादर में बनेगा मयूर नेचर पार्क, तितलियों का बसेरा और पतंग उड़ाने का मिलेगा अनुभव

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 08:51 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में यमुना किनारे मयूर नेचर पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में तितलियों के लिए बटरफ्लाई पार्क और पतंग उड़ाने के लिए मैदान होगा। बच्चों के लिए किड्ज प्ले एरिया बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटिजन पार्क योग और ध्यान के लिए क्षेत्र कैंपिंग एरिया एडवेंचर और वर्कशॉप एरिया भी होंगे। बारापुला फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    Hero Image
    नदी किनारे निहार सकेंगे तितलियां, भूलभुलैया में खोने का मिलेगा आनंद। फाइल फोटो

    आशीष गुप्ता, जागरण पूर्वी दिल्ली। यमुना किनारे प्रकृति के बीच लोग तितलियों को निहार सकेंगे। पतंग उड़ाने का अलग अनुभव ले सकेंगे। यमुना खादर में प्रस्तावित मयूर नेचर पार्क के स्वीकृत डिजाइन में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इन सुविधाओं को जगह दी है। इस परियोजना में एक जगह बटरफ्लाई पार्क विकसित किया जाएगा, जोकि तितलियों का आशियाना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें ऐसे फूल लगाए जाएंगे जिन पर आकर्षित होकर तितलियां उस जगह पर अपने बसेरा बनाएं। पतंग उड़ाने के लिए मैदान भी दिया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के बीच में वर्षों से अड़चन बन रही विवादित भूमि को छोड़ कर बाकी हिस्से में इसे विकसित करने की दिशा में जल्द फेंसिंग करने से कार्य शुरू होगा। फिर एक-एक कर हिस्से विकसित किए जाएंगे।

    हर वर्ग के लिए अलग कोना नोएडा लिंक रोड की ओर प्रवेश द्वार बनेगा। पर्यटकों के लिए पार्किंग होगी। इस नेचर पार्क में हर वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। उनके लिए अलग से कार्नर बनाया जाएगा। इसमें पिकनिक एरिया होगा, जिसमें समूह में आकर लोग खुशनुमा पल बिता सकेंगे।

    बच्चों के लिए किड्ज प्ले एरिया होगा, जिसमें उनके लिए झूले होंगे। बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटिजन पार्क अलग से बनाया जाएगा। इसमें उनके अनुरूप ही पैदल पथ, जिम व अन्य सुविधाएं होंगी। योग और ध्यान के लिए अलग से क्षेत्र बनेगा। भूलभुलैया उद्यान भी आकर्षण का केंद्र होगा।

    कैंपिंग का अनुभव ले सकेंगे एक तरफ नदी, दूसरी तरफ हरियाली

    ऐसे में कैंपिंग करने का मौका मिले तो सोने पर सुहागा होगा। प्रस्तावित मयूर नेचर पार्क में कैंपिंग एरिया भी विकसित किया जाएगा, जिसमें इस तरह की गतिविधियों को जगह दी जाएगी।

    एडवेंचर और वर्कशाप एरिया का प्रविधान भी किया गया है। रेत से कलाकृति बनाने का सेंड आर्ट एरिया भी दिया जाएगा। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत डिजाइन में लोगों के लिए काफी कुछ सुविधाएं हैं।

    बारापुला फ्लाईओवर के नीचे होगा सुंदरीकरण

    मयूर नेचर पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि के हिस्से में बारापुला फ्लाईओवर के तीसरे फेज का निर्माण हो रहा है। डीडीए की योजना है कि फ्लाईओवर तैयार होने के बाद उसके नीचे सुंदरीकरण किया जाएगा। उसमें लोगों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा बेंच भी बनाए जाएंगे।

    ये सुविधाएं भी होंगी

    आयोजनों के लिए स्थल बनेंगे -नदी किनारे पनपने वाले फूल व फलों के पौधे लगेंगे -साइकिल ट्रैक होगा -जागिंग और वाकिंग ट्रैक बनेगा -फूड कार्नर भी विकसित किया जाएगा

    • 916.7 एकड़ में मयूर नेचर पार्क विकसित होगा
    • 136.8 करोड़ रुपये लागत का आंकलन
    • 60 खंड पार्क में विकसित किए जाएंगे