Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट से 20 लाख की ठगी करने वाला मुंबई से हुआ गिरफ्तार

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:42 PM (IST)

    दिल्ली में एक महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट को मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रोहिणी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपी नागेश अर्जुन पवार को मुंबई से गिरफ्तार किया जो महाराष्ट्र के होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर विभिन्न बहानों से पैसे ऐंठे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट से 20 लाख की ठगी करने वाला मुंबई से हुआ गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर एक महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट से 20 लाख की ठगी मामले में रोहिणी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पहले आरोपित ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। फिर कई बहाने से उनसे पैसे ऐंठ लिए। आरोपित की पहचान मुंबई निवासी नागेश अर्जुन पवार के रूप में हुई है। जो महाराष्ट्र के होमगार्ड विभाग में कार्यरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित से पुलिस ने वारदात इस्तेमाल एक मोबाइल फोन और सिम बरामद किया है। वहीं, पीड़िता के साथ हुई ठगी के मामले को दैनिक जागरण ने चार जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।

    20 लाख रुपये की ठगी की शिकायत

    रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता ने मई में 20 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की। बताया कि उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल तैयार किया था। जिसे देखकर विशाल भोसले नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को वर्ली मुंबई का रहने वाला है। इसके साथ ही बताया कि वह एक नामी कंपनी में सुरक्षा प्रबंधक है। उसके पास एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स एंड मेंशन सहारा स्टार क्लब में पचास फीसदी का शेयर भी है। फिर शादी करने की बात कही।

    क्लब का मेंबरशिप लिए पीड़िता से दस्तावेज लेकर ठगी

    इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। जिसके बाद आरोपित दुर्घटना होने और फोन खरीदने सहित अन्य बहाना कर पैसे मांगे। आरोपित ने क्लब का मेंबरशिप लिए पीड़िता से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर आठ लाख का लोन ले लिया। ठगी की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

    निरीक्षक देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद तकनीकी जांच की। जिसमें पता चला कि आरोपित मुंबई के कांदिवली ईस्ट में मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत एक टीम को उसके ठिकाने पर भेजा। जहां पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर आरोपित नागेश अर्जुन पवार को गिरफ्तार कर लिया।

    छह लड़कियों से कर चुका है ठगी

    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट पर एक फर्जी आईडी बनाई थी। वह लड़कियों को लुभाने के लिए विशाल भोसले के नाम से फर्जी तस्वीरें पोस्ट करता था। वह लड़कियों को शादी का झांसा देता था और बातचीत करने के दौरान अपने रिश्तेदारों की मृत्यु, मोबाइल फोन की खरीदने, कार दुर्घटना, अस्पताल में भर्ती होने जैसी बात कहकर उनसे पैसे की उगाही करता था। इसके अलावा शिकायतकर्ता के दस्तावेज का इस्तेमाल कर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से लोन लेकर उस राशि का इस्तेमाल मनोरंजन और विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए किया। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।