Move to Jagran APP

सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ भी दी पुलिस में शिकायत

04 नवंबर (रविवार) को पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान अादमी पार्टी (AAP) विधायक द्वारा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को धक्का देने का विवाद गरमा गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:01 PM (IST)
सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ भी दी पुलिस में शिकायत
सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ भी दी पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली, जेएनएन। 04 नवंबर (रविवार) को पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान अादमी पार्टी (AAP) विधायक द्वारा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को धक्का देने का विवाद गरमा गया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस बाबत डीसीपी (उत्तर पूर्व दिल्ली) को शिकायत दी है।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मनोज तिवारी ने अोखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। भाजपा का आरोप है कि उद्घाटन स्थल पर पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को अमानतुल्लाह खान ने मंच पर धक्का दिया, जिससे वे गिरते-गिरते बचे। इस दौरान मंच पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

वहीं, दिल्ली पुलिस की मानें तो 04 नवंबर को हुए सिग्नेचर ब्रिज विवाद में उसे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के अलावा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों पर हाथापाई, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। शिकायतों को लेकर ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव का कहना है कि शिकायतें मिलने के मद्देनजर जांच जारी है, फिलहाल किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

यहां पर बता दें कि सिग्नेजर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान हुई घटना के बाबत सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें AAP विधायक अमानतुल्लाह खान मंच के पास खड़े मनोज तिवारी को धक्का दे रहे हैं। इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में AAP-भाजपा समर्थक भी खड़े हैं।

वहीं, दूसरी एक और ऐसा भी वीडियो सामने आया है, जिसमें मनोज तिवारी पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। इस बाबत दोनों नेताओं के समर्थकों ने थाने में शिकायत दी हैं, जिनकी बिनाह पर उस्मानपुर और नेब सराय थाने में डीडी एंट्री दर्ज हो चुकी है।

गौरतलब है कि उस्मानपुर थाने में एक भाजपा कार्यकर्ता विमल सिंह ने शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में AAP कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर हमला किया। उन्हें उठाकर डिवाइडर के दूसरी साइड गिरा दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। 

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान रविवार को 'AAP' और भाजपा के बीच जमकर सियासत हुई। उद्घाटन स्थल पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब स्थानीय सांसद मनोज तिवारी के पहुंचने पर 'आप' और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान भाजपा और 'आप' के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की। आरोप है कि उद्घाटन स्थल पर 'AAP' विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ धक्का-मुक्की भी की। मनोज तिवारी ने जहां AAP के कार्यकर्ताओं और पुलिस पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का आरोप लगाया है, तो वहीं 'AAP' ने तिवारी और उनके समर्थकों पर मारपीट और हुड़दंग का आरोप लगाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.