विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manish Sisodia CBI Remand: 5 दिन की CBI हिरासत में मनीष सिसोदिया, गिरफ्तारी के जानिए 10 प्वाइंट्स

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 27 Feb 2023 09:54 PM (IST)

Delhi Excise Policy Case दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई रिमांड में ...और पढ़ें

Manish Sisodia CBI Remand: 5 दिन की CBI हिरासत में मनीष सिसोदिया, गिरफ्तारी के जानिए 10 प्वाइंट्स
Manish Sisodia CBI Remand: 5 दिन की CBI हिरासत में मनीष सिसोदिया, गिरफ्तारी के जानिए 10 प्वाइंट्स

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ने रविवार शाम को दिल्ली आबकारी नीति (2021-22) में घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबर में जानिए सिसोदिया की गिरफ्तारी से जुड़े 10 प्वाइंट्स...

  1. राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई के बकील ने बताया कि मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो सवालों के जवाबों को टाल-मटोल कर दे रहे हैं। सिसोदिया शराब नीति के कम से कम छह विवादित प्रविधानों को समझाने में विफल रहे जो उन्होंने पहले ड्राफ्ट में जोड़े थे। एजेंसी का तर्क है कि 30 करोड़ रुपये की रिश्वत के बदले शराब लॉबी के इशारे पर बदलाव किए गए थे।
  2. सीबीआई ने बताया कि पिछले साल जांच में उनके कंप्यूटर से दो ड्राफ्ट पॉलिसी बरामद हुई थीं। पहले में पांच प्रतिशत की कमीशन का जिक्र था, जबकि दूसरे में 12 प्रतिशत के लाभ का जिक्र था। सीबीआई ने कहा कि पूछताछ में सिसोदिया ये नहीं बता पाए कि क्यों बदलाव किए गए थे। साथ ही आरोप लगाया कि आबकारी नीति की साजिश बेहद गुप्त तरीके से रची गई थी।
  3. कोर्ट में सिसोदिया के वकील दयान कृष्णन ने सवाल किया कि क्या सीबीआई के सवालों का जवाब देने में असमर्थता रिमांड का आधार हो सकती है। उन्होंने (सिसोदिया) कहा, "उनका मामला यह है कि मैंने कबूल नहीं किया। वे मुझसे अपने मनचाहे तरीके से जवाब देने की उम्मीद करते हैं। वे खुद को दीष नहीं ठहरा सकते।"
  4. सिसोदिया के वकीन ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि नई आबकारी नीति पर मई 2021 में उपराज्यपाल ने साइन किए थे। सीबीआई इसे क्यों छिपाने की कोशिश कर रही है। एलजी ने नीति के लिए सुझाव भी दिए थे और फिर वो सुझावों को आबकारी नीति के लागू होने से पहले शामिल किया गया था।
  5. आम आदमी पार्टी ने देश के कई शहरों में सोमवार को सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उनके कार्यालय में जबरदस्ती घुस आई और आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोप लगाया कि दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
  6. दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली में सिसोदिया की गिरफ्तार के बाद से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले कई रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया।
  7. सीबीआई ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने नई शराब नीति (2021-22) में भ्रष्टाचार किया है। तर्क था कि शराब की नीति के कुछ हिस्सों का ड्राफ्ट तैयार करने में शामिल थीं। इसके लिए एक शराब लॉबी ने रिश्वत दी थी। जिसका करार 'साउथ ग्रुप' से किया गया था।
  8. सीबीआई ने रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उन्होंने रात सीबीआई मुख्यालय में बिताई थी। सुरक्षा कारणों के चलते एम्स के डॉक्टरों की एक टीम ने सीबीआई मुख्यालय में सिसोदिया का मेडिकल परीक्षण किया था।
  9. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में यह भी दावा किया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वो सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।
  10. ज्यादातर सभी विपक्षी दलों ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदी की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।