Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मणिपुरी महिला का शव मिलने से सनसनी, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप; पुलिस ने दबोचा

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 12 Apr 2025 07:43 PM (IST)

    दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि किसी अन्य शख्स से अवैध संबंध के संदेह के चलते यह घटना हुई। आरोपी जगमिंथांग मणिपुर के सेनापति जिले का मूल निवासी है। उसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान मणिपुर के चुराचांदपुर की रहने वाली ल्हिंग जनेंग के रूप में हुई।

    Hero Image
    दिल्ली में मणिपुरी महिला की उसके लिव इन पार्टनर ने कर दी हत्या।

    पीटीआई, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका इलाके में 27 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना अफेयर के संदेह के चलते हुई। आरोपी जगमिंथांग मणिपुर के सेनापति जिले का मूल निवासी है। उसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान मणिपुर के चुराचांदपुर की रहने वाली ल्हिंग जनेंग के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "8 अप्रैल को दोपहर करीब 1:57 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें मुनिरका के क्रांति चौक के पास एक मेडिकल स्टोर के पास शव मिलने की सूचना थी। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक कमरे में महिला का शव पड़ा मिला।" जांच में पता चला कि जनेंग पिछले दो वर्षों से इस पते पर रह रही थी और पिछले एक साल से जगमिंथांग के साथ रह रही थी।

    सोमवार रात को सभी ने की थी देर रात तक पार्टी

    सोमवार रात को इस जोड़े ने एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें तीन अन्य लोग- कपगौलाल, नेम्नेइथेम और किम्नेइथेम शामिल हुए थे। पार्टी देर रात तक चली, जिसके बाद तीनों चले गए। उसी रात किसी समय जगमिंथांग ने ल्हिंग पर किशनगढ़ क्षेत्र में किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर होने के संदेह में शारीरिक हमला किया। अधिकारी ने बताया, "जांच के दौरान शव पर कई चोट के निशान मिले। क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके का निरीक्षण किया। सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ, जहां शव परीक्षण सर्जन ने मौखिक राय दी कि शारीरिक हमला मौत का कारण हो सकता है।"

    आरोपी ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया

    पार्टी में शामिल लोगों के अनुसार, ल्हिंग को दो दिन पहले भी मारपीट का शिकार बनाया गया था और पार्टी के दौरान भी उसे धमकी दी गई थी। मेडिको-लीगल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (हत्या की श्रेणी में न आने वाला आपराधिक हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लगातार पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।" यह घटना दिल्ली में बढ़ती घरेलू हिंसा की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है।