Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder In Delhi: दिल्ली के राजौरी गार्डन में शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 12:12 PM (IST)

    Delhi Murder दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपित ...और पढ़ें

    Hero Image
    Murder In Delhi: दिल्ली के राजौरी गार्डन में शख्स की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अशोक है। अशोक रघुबीर नगर टी कैंप में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि घटना के चश्मदीद से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। घटना सोमवार रात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े लोग

    अशोक जब अपने घर में थे, तब इनके कुछ जानकार आए और इन्हें बुलाकर पास ही स्थित एक खुले इलाके में ले गए। कहा जा रहा है कि यहां अलाव के किनारे सभी बैठे थे। तभी दो लोग आए और अशोक पर गोलियां चलाने लगे। इसके पहले की अशोक संभल पाते, उन्हें एक के बाद एक चार गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

    इधर खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अशोक अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। परिवार वालों ने इस मामले में अभी तक किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में हत्या व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी की गई है।

    गला दबाकर मोबाइल लूटा

    उधर, एक अन्य मामले में पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में दो बदमाशों ने एक युवक का गला दबाकर मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मो. आदिल (18) परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता है। वह मायपुरी में अपने भाई के साथ मोटर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है।

    रविवार रात को वह सीमापुरी में स्पेयर पार्ट के काम से सीमापुरी पहुंचा था। यहां रात आठ बजे काम होने पर अपनी बहन के घर साहिबाबाद जाने के लिए निकला। मस्जिद के पास पीछे से पैदल आए दो बदमाश ने उसका गला दबाकर जेब से मोबाइल निकाल लिया।