दूसरी बीवी लेकर पहली ससुराल पहुंचा बदमाश तो हो गया तमाशा, दिल्ली के इस इलाके से सामने आया हैरान करने वाला मामला
मैदान गढ़ी इलाके में एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी को लेकर पहली पत्नी के घर चला गया। इस पर पहली पत्नी का बेटा आग बबूला हो गया और पिता के सिर पर ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। हमले में धारा सिंह(55) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दूसरी पत्नी ने पति को चाकू मारने की पीसीआर कॉल कर दी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मैदान गढ़ी इलाके में एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी को लेकर पहली पत्नी के घर चला गया। इस पर पहली पत्नी का बेटा आग बबूला हो गया और ईंट से हमला कर पिता का सिर फोड़ दिया। हमले में धारा सिंह(55) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दूसरी पत्नी ने पति को चाकू मारने की पीसीआर कॉल कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने धारा सिंह की शिकायत पर बेटे रिंकेश(30) और सागर(22) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
घोषित बदमाश है दूसरी शादी करने वाला शख्स
दक्षिणी जिले की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि धारा सिंह मैदान गढ़ी थाने का घोषित बदमाश है और उसने स्वजन की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी शादी की है। जांच में चाकू लगने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।
दूसरी पत्नी से है एक बच्चा
पुलिस के अनुसार, धारा सिंह संजय कॉलोनी, भाटी माइंस इलाके में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पहली पत्नी सुनीता और उसके छह बच्चे हैं। आरोपित ने आसमा नामक महिला से दूसरी शादी की हुई है। धारा सिंह को उससे एक बच्चा है।
पहली पत्नी के बेटों ने किया हमला
आरोप है कि रविवार को धारा सिंह अपनी दूसरी पत्नी आसमा को लेकर पहली पत्नी के घर गया था। वहां उनका उनके बेटों से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उनके बेटे ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। आसमा अपने पति को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गई जहां उसका उपचार किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।