Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर 15 साल से किन्नर के साथ रह रहा था, केस दर्ज

    किन्नर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी राकेश को वह अपना मुंहबोला भाई मानता है। उसका भाई शराब का आदी है। उसने वर्ष 2016 में उसकी शादी भी करवा दी उसके बच्चा भी हो गया।

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Wed, 19 Apr 2023 10:14 AM (IST)
    Hero Image
    Delhi: मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर 15 साल से किन्नर के साथ रह रहा था, केस दर्ज

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। करावल नगर थाने में एक किन्नर ने अपने मुंहबोले भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। किन्नर का आरोप है कि उसके भाई राकेश उर्फ रामफल ने अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया हुआ था, वह पिछले 15 वर्षों से उसके साथ रह रहा था। उसके खिलाफ हरियाणा में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन्नर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी राकेश को वह अपना मुंहबोला भाई मानता है। उसका भाई शराब का आदी है। उसने वर्ष 2016 में उसकी शादी भी करवा दी, उसके बच्चा भी हो गया। शराब पीकर वह अक्सर अपनी पत्नी व बच्चे को पीटता था। भाई की हरकतों से परेशान होकर उसने मई 2020 को घर से बाहर निकाल दिया। कई बार उसने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन उसने घर में आने नहीं दिया।

    घर में सफाई के दौरान जून 2021 को उसे अपने भाई का एक बैग मिला, जिसके अंदर कई कागजात रखे हुए थे। उसमें उसे अपने भाई का एक मृत्यु प्रमाण पत्र मिला, जिसे फरवरी 2006 को थानेसर तहसील से बनवाया गया था। उस प्रमाणपत्र के अनुसार उसके भाई की मृत्यु 13 दिसंबर 2005 को हुई थी, राकेश का शव रेलवे लाइन पर मिला था। किन्नर का आरोप है कि आरोपित अपनी असली पहचान छिपाकर उसके साथ रह रहा था।