Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसंख्या नियंत्रण होते ही कुछ साल के भीतर भारत दुनिया का सिरमौर बन जाएगा: महंत बालकनाथ योगी

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 29 Dec 2019 09:35 PM (IST)

    अलवर से भाजपा सांसद व नाथ संप्रदाय के अस्थल बोहर मठ रोहतक के महंत बालकनाथ योगी का मानना है कि देश की प्रगति के लिए अब जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण बिल आना चाहिए।

    जनसंख्या नियंत्रण होते ही कुछ साल के भीतर भारत दुनिया का सिरमौर बन जाएगा: महंत बालकनाथ योगी

    गुरुग्राम [आदित्य राज]। राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद व नाथ संप्रदाय के अस्थल बोहर मठ रोहतक के महंत बालकनाथ योगी का मानना है कि देश की प्रगति के लिए अब जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण बिल आना चाहिए। यह सभी जाति व धर्म के ऊपर सामान रूप से लागू हो। कानून बना दिया जाए कि दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसंख्‍या पर नियंत्रण आवश्‍यक

    सांसद महंत बालकनाथ योगी रविवार को गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ने वाले शहर के जाने माने आर्किटेक्ट स्व. राव गजराज सिंह की प्रथम बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मोलाहेड़ा स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे। इस दौरान दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण करना आवश्यक है। इसके लिए सख्त कानून बनाना होगा। केवल जागरूकता पैदा करने से काम नहीं चलने वाला। यदि ऐसा होता तो कानून बनाने की आवश्यकता ही नहीं महसूस होती। जनसंख्या पर नियंत्रण होते ही यह देश कुछ ही साल के भीतर दुनिया का सिरमौर बन जाएगा।

    राष्ट्रहित में है सीएए व एनआरसी

    नागरिक संशोधन कानून (सीएए) एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के बारे में महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि दोनों राष्ट्रहित में है। दरअसल कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र की नहीं बल्कि अपनी चिंता है। यदि लोगों में गुस्सा है तो फिर कांग्रेस शासित प्रदेशों में हंगामा क्यों नहीं हो रहा? कहीं भी लोगों में सीएए व एनआरसी को लेकर नाराजगी नहीं है। वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे अधिक उत्तरप्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास चल रहा है।

    राव गजराज सिंह ने मूल्यों से समझौता नहीं किया

    महंत बालकनाथ योगी ने आर्किटेक्ट राव गजराज सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने राव गजराज सिंह के बेटे व इंडियन इंस्टीटयूट आॅफ आर्किटेक्ट के उपाध्यक्ष राव विवेक सिंह से कहा कि वे अपने पिता के विचारों को आगे बढ़ाएं। श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, विधायक राव दान सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सचिन यादव के अलावा फरीदाबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके यादव, नगर निगम गुरुग्राम के पूर्व मेयर विमल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन यादव, उद्योगपति जेएन मंगला, जिला पार्षद बीरेंद्र यादव एवं वेदप्रकाश यादव सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक