Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेस्टिव सीजन में झटका: CNG और LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें- नई कीमत

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 01 Oct 2018 08:01 AM (IST)

    दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1.95 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

    फेस्टिव सीजन में झटका: CNG और LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें- नई कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पेट्रोल डीजल के बाद अब सरकार ने घरेलू सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा कर दिया है। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 2.89 रुपए की वृद्धि हुई है। सब्सिडी गैस सिलेंडर अब 499 रुपए 51 पैसे के बजाए 502 रुपए 40 पैसे का मिलेगा। वही गैर सब्सिडी सिलेंडर की कीमत में 59 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। यह कीमत आज आधी रात से लागू हो गई है। गैर सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 820 से बढ़कर 879 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएनजी के भी बढ़े दाम 

    रविवार को सीएनजी के भी दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1.95 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। रेवाड़ी में 1.80 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट (आइजीएल) ने बताया कि सीएनजी के बढ़े हुए दाम 30 सितंबर की आधी रात से लागू हो जाएंगे।

    ये है कीमत 

    आइजीएल ने बताया कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी 44.30 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में अब 51.25 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी जबकि रेवाड़ी में 54.05 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी।