दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, Metro पर सर्वे में दे सकते हैं अपनी प्रतिक्रिया; यहां जानिए कैसे
दिल्ली मेट्रो में व्यस्त समय में भीड़ बड़ी समस्या है। इस वजह से हाल के समय में मेट्रो में मारपीट की घटनाएं भी बढ़ी हैं। मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ऐसी कोई अन्य समस्या हो तो यात्री सोमवार से शुरू होने वाले उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि यह सर्वे लंदन स्थित टीएससी (ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटजी सेंटर) करा रहा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में व्यस्त समय में भीड़ बड़ी समस्या है। इस वजह से हाल के समय में मेट्रो में मारपीट की घटनाएं भी बढ़ी हैं। मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ऐसी कोई अन्य समस्या हो तो यात्री सोमवार से शुरू होने वाले उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि यह सर्वे लंदन स्थित टीएससी (ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटजी सेंटर) करा रहा है, जिसमें दुनिया भर की मेट्रो शामिल होंगी। इसका मकसद मेट्रो की सेवाओं से जुड़े मामलों पर यात्रियों की प्रतिक्रिया लेना है। यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर मेट्रो की सेवाओं में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
वेबसाइट पर जाकर दे सकते हैं प्रतिक्रिया
डीएमआरसी के अनुसार, पांच मई तक यह ऑनलाइन सर्वे होगा। दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर इस सर्वे का लिंक उपलब्ध होगा। यात्री दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट (delhimetrorail.com) के माध्यम से इस सर्वे में हिस्सा लेकर ऑनलाइन अपनी प्रतिक्रिया हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में दे सकते हैं।
इन 11 विषयों पर ली जाएगी प्रतिक्रिया
इस सर्वे में मेट्रो सेवाओं से जुड़े 11 विषयों पर यात्रियों से प्रतिक्रिया ली जाएगी। जिसमें मेट्रो की उपलब्धता, सुलभता, भीड़, व सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो के कई कारिडोर पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी कम होना भी एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा कई इलाकों में मेट्रो स्टेशन से मेट्रो फीडर सेवा अच्छी नहीं है।
इसलिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। इस वजह से मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचना अब भी यात्रियों के लिए बहुत ज्यादा सुलभ नहीं है। डीएमआरसी का कहना है कि इससे पहले लंदन की एजेंसी द्वारा ऐसे सर्वे किए जा चुके हैं। उन सर्वे में मिली यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर सुविधाओं में सुधार किए गए हैं।
मेट्रो से जुड़े इन विषयों पर सर्वे में ली जाएगी यात्रियों की प्रतिक्रिया
उपलब्धता
सुलभता
मेट्रो का इस्तेमाल करने में आसानी
यात्रा से पहले की सूचनाएं
यात्रा के दौरान जरूरी सूचनाएं
विश्वसनीयता
कस्टमर केयर
आरामदायक
भीड़
सुरक्षा
पूर्ण संतुष्टि
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।