विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो क्या केजरीवाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कांग्रेस-AAP की डील होते ही इस सीट पर सियासी अटकलें तेज

Published: Thu, 22 Feb 2024 10:42 PM (IST)

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी जोड़ तोड़ जारी है। कांग्रेस की ओर से कुछ ...और पढ़ें

कांग्रेस-AAP की डील होते ही इस सीट पर सियासी अटकलें तेज
कांग्रेस-AAP की डील होते ही इस सीट पर सियासी अटकलें तेज

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में गठबंधन ही नहीं, सीटें भी तय हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 का फार्मूला तय किया गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा, तो कांग्रेस को गठबंधन में तीन सीटे मिली हैं। 

औपचारिक एलान होना बाकी

संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएंगे। हालांकि, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी जोड़ तोड़ जारी है। कांग्रेस की ओर से कुछ नाम चल रहे हैं, जबकि आप की ओर से अभी इसे लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं। 

अरविंद सिंह लवली को लेकर भी चर्चा

सूत्र बताते हैं कि चांदनी चौक सीट से कांग्रेस पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल अथवा वहां से पूर्व विधायक अलका लांबा को प्रत्याशी बना सकती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, जबकि पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर दाव खेल सकती है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पश्चिमी दिल्ली सीट से पार्टी पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को टिकट दे सकती है।

दक्षिणी दिल्ली सीट से विधायक दिलीप पांडेय पर दाव खेला जा सकता है। नई दिल्ली सीट से मेयर शैली ओबेराय या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं भी प्रत्याशी हो सकते हैं। इसी तरह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला को चुनाव लड़वाया जा सकता है।

सीट दूसरे नंबर की पार्टी

  • नई दिल्ली-कांग्रेस
  • पूर्वी दिल्ली- कांग्रेस
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- कांग्रेस
  • दक्षिणी दिल्ली- आप
  • चांदनी चौक- कांग्रेस
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली- आप

'अरविंद केजरीवाल 3-4 दिनों में गिरफ्तार होंगे', आतिशी का दावा- कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मिली धमकी

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?