Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections: दिल्ली में AAP और कांग्रेस गठबंधन का एलान, जानें किस सीट से कौन सा दल लड़ेगा चुनाव

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 12:23 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 के मद्देनजर लंबे इंतजार और अटकलबाजियों के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा गुजरात और गोवा में भी दोनों दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी गई है।

    Hero Image
    आप और कांग्रेस का तीन राज्यों में हुआ गठबंधन। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 लंबे इंतजार और अटकलबाजियों के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा कर दी गई है।

    आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट

    दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा, गुजरात और गोवा में भी दोनों दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी एमपी में सपा के बाद अब आप के साथ भी हुआ समझौता

    कांग्रेस द्वारा सीट शेयरिंग के लिए गठित समिति के सदस्य मुकुल वासनिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ समझौता के बाद अब आप के साथ भी समझौता हो गया है।

    दिल्ली में आप लड़ेगी इन सीटों पर चुनाव

    सीटों को लेकर आप के साथ लंबी चर्चा हुई। दोनों प्रमुख दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली पर लड़ेगी।

    कांग्रेस इन सीटों पर दिल्ली में लड़ेगी चुनाव

    कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी सीट दी है।

    गुजरात में इन दो सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी

    गुजरात में 24 सीट पर कांग्रेस और भरूच और भावनगर दो सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में आप को कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। शेष नौ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लड़ेंगे। गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

    'लोकतंत्र की हत्या की जा रही है'

    आप नेता संदीप पाठक ने कहा, चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वोट चोरी की जा रही है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। किसान सड़कों पर हैं।

    देशहित में एक होकर लड़ रहे चुनाव

    आईएनडीआईए गठबंधन देशहित के लिए एक होकर चुनाव लड़ेगा। प्रेसवार्ता में आप नेता आतिशी व सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली उपस्थित थे।