Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Chunav: दिल्ली की इन दो सीटों पर गेमचेंजर होंगे नए मतदाता, BJP-AAP के दिग्गजों के साथ हो सकता है खेला

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 01:39 PM (IST)

    Lok Sabha Chunav चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में जहां आदर्श नगर विधानसभा में युवा मतदाता सर्वाधिक होने की वजह से निर्णायक स्थिति में हैं तो वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भी सर्वाधिक युवा मतदाता हैं। यह भी वह जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं। बता दें नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज और आप से सोमनाथ भारती मैदान में हैं।

    Hero Image
    दिल्ली की इन दो सीटों पर गेमचेंजर होंगे नए मतदाता।

    निहाल सिंह, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में युवा मतदाताओं पर डोरे सभी राजनीतिक पार्टियां डाल रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव पार्टियां युवा और नव मतदाताओं के संपर्क में जुटी हुई है। मध्य दिल्ली के दो लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक और नई दिल्ली लोकसभा की बात करें तो दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 10-10 विधानसभा क्षेत्र हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में जहां आदर्श नगर विधानसभा में युवा मतदाता सर्वाधिक होने की वजह से निर्णायक स्थिति में हैं तो वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भी सर्वाधिक युवा मतदाता हैं। यह भी वह जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं।

    बता दें, नई दिल्ली सीट से दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और आप से सोमनाथ भारती मैदान में हैं। वहीं चांदनी से बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को उतारा है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Lok Sabha Elections: सातों सीटों पर AAP-Congress का बन रहा ये समीकरण, केजरीवाल के इस कदम से बदला माहौल

    शकुरबस्ती में सर्वाधिक बुजुर्ग मतदाता

    चुनाव आयोग के आंकड़ों की नजर डालें तो चांदनी चौक लोकसभा की दस विधानसभाओं में पहली बार के मतदाता तो आदर्श नगर विधानसभा में हैं। जबकि 80 से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या शकुरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में है। कुल 38540 मतदाता 80 से अधिक आयु वाले हैं। इसमें से 6045 मतदाता शकुरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में है।

    चादनी चौक में सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता

    वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या चादनी चौक विधानसभा में सर्वाधिक है। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 7528 हैं इसमें अकेले चांदनी चौक विधानसभा में 1006 दिव्यांग मतदाता है। इसी प्रकार नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो पहली बार वोट देने वाले नवमतदाताओं की कुल संख्या 13352 हैं। इसमें सर्वाधिक नव मतदाता पटेल नगर विधानसभा में हैं। यहां 1650 नव मतदाता है।

    इसी प्रकार आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में 80 से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 39014 हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या इस लोकसभा क्षेत्र में 5519 है। इसमें मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में 1062 दिव्यांग मतदाता है।

    नई दिल्ली में 1488 मतदान केंद्र

    आयोग के आंकड़ों के अनुसार नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 1488 मतदान केंद्र हैं जबकि चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्रमें 1531 मतदान केंद्र। फिलहाल इतनी ही ईवीएम इसके लिए तय की गई है। हालांकि यह अभी अंतिम नहीं है क्योंकि अभी आयोग इसकी समीक्षा निरंतर कर रहा है। सुविधा मांग के अनुसार इसमें परिवर्तन होना संभव है।

    चांदनी चौक लोकसभा सीट

    • कुल मतदाता: 1609730
    • पुरुष-866127
    • महिला-743443
    • ट्रांसजेंडर-160

    चांदनी चौक में नव मतदाता

    • नव मतदाता:13445
    • पुरुष -7778
    • महिला-5667

    चांदनी चौक में बुजुर्ग मतदाता

    • 80 से अधिक आयु वाले- 38540
    • पुरुष -19238
    • महिला-19301

    चांदनी चौक में दिव्यांग मतदाता

    • दिव्यांग मतदाता- 7528
    • पुरुष- 4762
    • महिला - 2766

    नई दिल्ली लोकसभा सीट

    • कुल मतदाता: 1481338
    • पुरुष- 82886
    • महिला- 67787
    • ट्रांसजेंडर- 73

    नई दिल्ली में नव मतदाता

    • नव मतदाता:13352
    • पुरुष -7388
    • महिला-5953

    नई दिल्ली में बुजुर्ग मतदाता

    • 80 से अधिक आयु वाले- 39014
    • पुरुष -18573
    • महिला-20441

    नई दिल्ली में दिव्यांग मतदाता

    • दिव्यांग मतदाता- 5519
    • पुरुष-3546
    • महिला -1973

    ये भी पढ़ें- Delhi Roads: दिल्ली में बनेंगी तीन हजार नई सड़कें, आवाजाही होगी आसान