Weather News : दिल्ली- NCR में मौसम ने बदला मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश
दिल्ली- NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में तेज धूप के बाद इस समय हल्की बारिश हुई। ...और पढ़ें

नई दिल्ली/ फरीदाबाद/ गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली- NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में तेज धूप के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबादी हुुई। गर्मी से परेशान लोगों को हल्की बारिश ने जहां राहत दी वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी आयी।
इसके अलावा नोएडा में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां पर बादल छाये हुए हैं और आंधी की संभावना जताई जा रही है।
.jpg)
फरीदाबाद में शनिवार को दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर की तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और 7:00 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए।
.jpg)
उधर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिनभर प्रचंड गर्मी के बाद शनिवार शाम को मौसम अचानक पलट गया। शाम को करीब छह बजे धूलभरी आंधी चली और आसमान काले घने बादलों से घिर गया। अंधेरा छा जाने के कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। हवा की रफ्तार काफी ज्यादा रही और इमारतों पर टंगे हुए होर्डिंग और बोर्ड हिलने लगे।
.jpg)
पुराने शहर की बजाय मानेसर, सेक्टर 81, 82 और 83 के साथ वाटिका क्षेत्र व सिकदपुर और मानेसर की तरफ हवा की रफ्तार काफी ज्यादा रही। करीब आधे घंटे तक तेज धूलभरी हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।
प्रचंड हुआ पारा, अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम के साथ लगते पालम क्षेत्र में अधिकतम तापामान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम स्थित ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते तापमान दर्ज नहीं हो सका।
इससे पहले मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली शामिल में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा के पलवल, होडल, रेवाड़ी, कोसली, नूंह में भी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।