Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Forecast News Update: आज होगी बारिश, 50 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा; पढ़िए- कैसा रहेगा 1 जून तक मौसम

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2020 07:55 AM (IST)

    Delhi Weather Forecast News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन बादल छाए रह सकते हैं और इसी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Weather Forecast News Update: आज होगी बारिश, 50 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा; पढ़िए- कैसा रहेगा 1 जून तक मौसम

    नई दिल्ली [राहुल मानव]। Delhi Weather Forecast News Update:  दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आया। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, इस वजह से और दिनों की तुलना में अधिक लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पार्कों में नजर आए। इससे पहले उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के वजह से बृहस्पतिवार शाम को मौसम में तेजी से बदलाव आया। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हुई बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को बृहस्पतिवार से भीषण गर्मी से मिली राहत शुक्रवार को भी जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, शुक्रवार के दिन बादल छाए रह सकते हैं और इसी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही धूल भरी आंधी चलने की सभांवना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है।

    35 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम पारा

    मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 31 मई और एक जून को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री तक भी जा सकता है।

    इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस।दर्ज हुआ। वहीं शाम को 7 बजे के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हुई।

    क्यों बदला मौसम का मिजाज 

    स्काइमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन आया। तेज गर्मी से राहत मिली। नमी वाली हवा दिल्ली में पहुंची। साथ ही राजस्थान में भी एक चक्रवाती गतिविधियों का प्रभाव बना जिससे मौसम में बदलाव हुआ। एक जून तक इसका असर पड़ेगा। दिल्ली में गुरुवार को औसत 20 से 25 किलोमीटर ली रफ्तार से हवा चली। कुछ जगहों पर यह 30 से 40 किलोमीटर तक भी चली। 

    वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो 28 मई दिन के इससे पहले वर्ष 2013 में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, सात दिन तक चली लू से बृहस्पतिवार को राहत मिली। 21 मई से 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज हो रहा था। अब एक जून तक दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को पालम में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं यहां पर न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज हुआ। हवा अधिकतम नमी का स्तर 53 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 15 फीसद दर्ज हुआ।