Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Water Crisis: मूनक नहर व दिल्ली सब ब्रांच में जलस्तर कम, इन इलाकों की जल बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:59 AM (IST)

    यमुना का जल स्तर कम होने से वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों से पानी आपूर्ति प्रभावित है। वहीं मूनक नहर व डीएसबी में पानी कम होन से हैदपुर बवाना नांगलोई व द्वारका जल शोधन संयंत्र से पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    Hero Image
    Delhi Water Crisis: कई बार पत्र लिखकर जरूरत के मुताबिक पानी छोड़ने की मांग कर चुका है।

    नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। वजीराबाद के पास यमुना का जल स्तर पहले के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है लेकिन अब भी जल स्तर सामान्य से 4.6 फीट कम है। इसके अलावा जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा है कि मूनक नहर व दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) नहर में भी पानी कम हो गया है। इन दोनों कारणों से जल बोर्ड के छह जल शोधन संयंत्रों से पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से उत्तरी, उत्तरी पश्चिम, मध्यम, दक्षिणी व पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) व दिल्ली कैंट के इलाके में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद ही पेयजल आपूर्ति सामान्य होगी।जल बोर्ड के अनुसार मौजूदा समय में वजीराबाद बैराज के पास यमुना का जल स्तर 669.50 फीट है, जो पिछले दिनों 667.50 फीट से भी कम हो गया था।

    जबकि वजीराबाद बैराज के पास यमुना का सामान्य जल स्तर 674.50 फीट होना चाहिए। यमुना का जल स्तर कम होने से वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों से पानी आपूर्ति प्रभावित है। वहीं मूनक नहर व डीएसबी में पानी कम होन से हैदपुर, बवाना, नांगलोई व द्वारका जल शोधन संयंत्र से पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    जल बोर्ड हरियाणा के सिंचाई विभाग को कई बार पत्र लिखकर जरूरत के मुताबिक पानी छोड़ने की मांग कर चुका है। वहीं हरियाणा का ¨सचाई विभाग भी दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी छोड़ने का दावा करता रहा है। इस बीच दिल्ली में लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या बनी हुई है।

    comedy show banner
    comedy show banner