यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, लालू यादव के वकील 4 सितंबर को करेंगे बहस
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी है। अदालत ने लालू प्रसाद यादव के ...और पढ़ें

HighLights
- कोर्ट में नौकरी के बदले जमीन घोटाले की सुनवाई जारी
- लालू यादव के वकील को बहस पूरी करने का निर्देश
- 9 सितंबर को सीबीआई देगी स्पष्टीकरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत में रोजाना सुनवाई जारी है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि अब केवल पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से आरोपों पर बहस बाकी है।
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव के वकील को 4 सितंबर से लगातार दो से तीन तारीखों में बहस पूरी करने का निर्देश दिया है। मामले में कुल 103 आरोपी थे, जिनमें से चार की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, अब तक 98 आरोपियों की बहस पूरी हो चुकी है।
लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी, सह-आरोपी महीप कपूर, प्रमोद लक्ष्मण बैंकर, संजय राय और सतीश कुमार राय अपनी अंतिम बहस पूरी कर चुके हैं।
अदालत ने कहा है कि 9 सितंबर को सीबीआई आरोपियों की विस्तृत दलीलों पर स्पष्टीकरण पेश करेगी। वहीं, जिन वकीलों ने अभी तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल नहीं की हैं, उन्हें अगली सुनवाई में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है।
मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी, जब अदालत लिखित दलीलों की स्थिति की समीक्षा करेगी।
