यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डबल मर्डर से दहल उठी दिल्ली, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या; बेडरूम और बाथरूम में मिली लाश
दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में मां और उसके 14 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या से फैली सनसनी।
- बेडरूम और बाथरूम में मिली मां-बेटे की लाश।
जागरण संवादादात, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में लाजपत नगर में देर रात मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 42 साल की मां की लाश बेडरूम और 14 साल के बेटे की लाश बाथरूम में मिली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।
बताया गया कि दरवाजा बाहर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घरेलू सहायक ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायक ने मकान मालकिन और उनके 14 साल के बेटे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने उसे डांटा था। दो जुलाई, बुधवार रात को हत्या करने के बाद सहायक फरार हो गया था, दिल्ली पुलिस ने आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
खून से सने मिले दोनों के शव
आरोपी मुकेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। देर रात मकान मालिक के दफ्तर से लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस को सूचना दी गई थी। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को दोनों के शव खून से सने मिले।
इलाके में फैल गई दहशत
बताया गया कि रुचिका का शव बेडरूम में और 14 वर्षीय बेटे हर्ष का शव बाथरूम में मिला। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
