Krishna Nagar Vidhan Sabha Chunav Result: भाजपा ने मारी बाजी, AAP को मिली करारी हार
Krishna Nagar vidhan sabha Chunav Result दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों में से एक सीट कृष्णानगर भी है। यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्ट ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Krishna Nagar vidhan sabha Election Result 2025: पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की कृष्णानगर विधानसभा सीट (Delhi vidhan sabha chunav Result) पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया। शनिवार को जब वोटों की गिनती हुई तो बीजेपी के अनिल गोयल ने जीत दर्ज की।
यहां पर AAP ने विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया था। जबकि भाजपा ने अनिल गोयल पर दांव खेला था। वहीं इन दोनों को चुनौती कांग्रेस के प्रत्याशी गुरचरण सिंह राजू देते हुए दिखाई दिए थे। यहां पर हुए 7 विधानसभा चुनावों में 5 बार BJP को जीत मिली है। जबकि 2015 और 2020 में लगातार दो बार AAP यहां से जीत रही है।
कृष्णा नगर सीट दिल्ली की 60वीं विधानसभा है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर आज तक कांग्रेस कभी नहीं जीती। इसी सीट पर आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा ने 2015 में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को 2277 वोट से हराया था।
| चुनाव | नाम | पार्टी |
| 2020 | एसके बग्गा | आप |
| 2015 | एसके बग्गा | आप |
| 2013 | हर्ष वर्धन | भाजपा |
| 2008 | हर्ष वर्धन | भाजपा |
| 2003 | हर्ष वर्धन | भाजपा |
| 1998 | हर्ष वर्धन | भाजपा |
| 1993 | हर्ष वर्धन | भाजपा |
कृष्णानगर सीट के बारे में जानें
दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा क्षेत्रों में कृष्णा नगर सीट भी शामिल है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा यह इलाका यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में गिना जाता है। इस क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। तब यहां से जनता पार्टी के नेता योग ध्यान आहुजा विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के जगदीश चंदर मोंगिया को हराया था।
भाजपा के डॉक्टर हर्षवर्धन इस सीट से लगातार 5 बार विधायक बनने वाले एकमात्र नेता हैं। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा विधायक हैं। विश्वासनगर, गांधीनगर, प्रीत विहार इस इलाके से जुड़े हुए बसे हैं। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का स्टेशन होने से यहां से दिल्ली के किसी भी कोने में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।