Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2022: स्कूलों में जन्माष्टमी की रही धूम, कान्हा और राधा को देख कर सभी ने कहा 'क्यूट'

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:12 PM (IST)

    Krishna Janmashtami 2022 मटकी डेकोरेशन मोर पंख एवं बांसुरी निर्माण जैसी अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विधार्थियों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्कूलों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।

    नई दिल्ली [रितू राणा]। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के श्रेष्ठ विहार के डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विभाग में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूरे सप्ताह अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें पूरे सप्ताह में हर दिन श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित कथाएं सुनायीं गयीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। मटकी डेकोरेशन, मोर पंख एवं बांसुरी निर्माण जैसी अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विधार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे स्कूल परिसर की हुई भव्य सजावट  

    श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दिन विद्यालय परिसर को शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। जगह जगह दही -हांडी लगाई गयी। हमारे नौनिहाल राधा - कृष्ण तथा गोप - गोपी की वेशभूषा में तैयार होकर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

    प्रधानाचार्य ने सभी को दी जन्माष्टमी की बधाई

    जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने सभी को जन्माष्टमी को बधाई देते हुए विभिन्न जीवन मूल्यों जैसे मित्रता, प्रेम, सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।

    प्रतिभा दर्पण बाल विद्यालय में भी धूमधाम से मना त्योहार 

    वहीं, दयालपुर स्थित प्रतिभा दर्पण बाल विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। बच्चों ने राधा कृष्ण के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।

    बच्चों के राधा- कृष्ण के पोशाक ने मोहा सबका मन

    विद्यालय की प्रधानाचार्या संगम शर्मा ने बताया कि नन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में अपनी बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कृष्ण की मटकी फोड़ने की लीला और की सुदामा कृष्ण का मिलाप की झांकी भी प्रस्तुत की।शिक्षिका पिंकी, नेहा, रेखा, प्राची और संजना ने मिलकर बच्चों तैयारी कराई।

    दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक