Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashatami 2024: दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से ही मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:23 AM (IST)

    Janmashtami 2024 आज देश के हर कोने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है। जिसके बाद प्रशासन ने भी राजधानी के फेमस मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार के दिन शोभा यात्रा निकाली गई। दिल्ली के बिड़ला मंदिर में सुबह से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई।

    Hero Image
    Janmashtami: दिल्ली सहित देशभर में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह। फाइल फोटो

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से लेकर घरों में तैयारी पूरी हो गई है। दिल्लीवासी जन्माष्टमी पर द्वापर युग को साकार करने के लिए तैयार है। देर रात तक जन्माष्टमी को लेकर लोग बाजारों में खरीददारी करते हुए नजर आए। वहीं, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाएं देवालयों की छटा भी देखते ही बन रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर प्रशासन से जन्माष्टमी (janmashtami puja time) को लेकर काफी उत्साह में हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी मंदिरों की सुरक्षा में तैनात हैं। जो कि मंदिरों के आस-पास से गुजरने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है। साथ ही मंदिरों के आस-पास सीसीटीवी भी निगरानी भी की जा रही है।

    कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत

    मध्य व पुरानी दिल्ली के मंदिरों में भगवान कृष्ण को लेकर शोभा यात्रा से लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। लुटियंस दिल्ली के मंदिर मार्ग के लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला) में रविवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में कृष्ण लीलाओं को दर्शाया गया था।

    शोभा यात्रा (janmashtami shobha yatra) मंदिर मार्ग से पेशवा रोड, गोल मार्केट व बंगला साहिब रोड होते हुए मंदिर में पहुंची। इस दौरान रिहायशी कालोनियों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत भी किया। शोभा यात्रा के दौरान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। झांकियों में भक्ति गीत गूंज रहे थे, जिससे आस-पास का माहौल भी भक्तिमय नजर आया।

    झंडेवाला देवी मंदिर आकर्षक लाइटों व झालर से सजा

    बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग कृष्ण (janmashtami puja vidhi) की झांकियों को देख भक्ति भाव में नजर आए। जैसे-जैसे झांकी लोगों के करीब पहुंच रही थी, लोग जय-जय कान्हा के उद्घोष कर रहे थे। इसी तरह प्रसिद्ध झंडेवाला देवी मंदिर आकर्षक लाइटों व झालर से सजा हुआ था। मंदिर में विशेष रूप से मथुरा से आए कलाकारों ने झाकियां तैयार की हुई है।

    बिड़ला मंदिर में सुबह से विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई। शाम के समय भजन कीर्तन होगा रात को कान्हा का जब जन्म होगा तो वह केक और विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों व व्यजनों से भोग लगाया जाएगा। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेवादार भी तैनात किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Janmashatami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि