Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर भारतीय राजनीति फिल्म होती तो राहुल गांधी खलनायक होते: कृष्णपाल गुर्जर

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:19 PM (IST)

    गोवा में सरकार बनाने के कांग्रेस के प्रयासों पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण्पाल गुर्जर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खलनायक बताया।

    अगर भारतीय राजनीति फिल्म होती तो राहुल गांधी खलनायक होते: कृष्णपाल गुर्जर

    फरीदाबाद, जेएनएन। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधर पर एक तरफ जहां पूरे देश में शोक की लहर है वहीं कांग्रेस वहां पर सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है। ऐसे में विरोधी दल कांग्रेस के इस कदम की निंदा कर रहे हैं। गोवा में सरकार बनाने के कांग्रेस के प्रयासों पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण्पाल गुर्जर ने राहुल गांधी की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का खलनायक बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद से सांसद और मोदी सरकार में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर शब्दों के बाण छोड़े हैं। मनोहर पर्रीकर के निधन के बाद गोवा कांग्रेस द्वारा राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए भेजे पत्र को ट्विटर पर शेयर करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि अगर भारतीय राजनीति एक फिल्म होती, तो राहुल गांधी खलनायक होते।

    कृष्णपाल ने ट्विटर पर लिखा, ' जब परिकर जी मृत्यु शैय्या पर थे, तब इस व्यक्ति ने नृशंस भयावह योजना बनाई और शिकार बनाया। परिकर जी के निधन की खबर के सिर्फ एक घंटे में, यह व्यक्ति पर्रिकर जी की कुर्सी छीनने के लिए कूद पड़ा'। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर लिखा 'रविवार रात कांग्रेस पार्टी ने गोवा के गवर्नर को जो पत्र भेजा हैं, उसमें लिखा है कि क्योंकि उनके गठबंधन की शर्त थी कि मनोहर पर्रिकर ही सीएम बनें और अब उनकी मृत्यु हो चुकी हैं इसलिए कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाएं'।

    बता दें कि रविवार को लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष ने उनकी सादगी, काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी को याद किया। स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से देश के रक्षा मंत्री तक का सफर करने वाले मनोहर पर्रीकर काजल की कोठरी (राजनीति) में रहकर भी बेदाग रहने वाले शख्सियत थे। गोवा की उथल-पुथल भरी राजनीति में वह हमेशा आम आदमी ही बने रहे।

    उधर, कांग्रेस ने एक बार फिर गोवा की राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, 'हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है क्योंकि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी हम हैं। हमारे पास 14 विधायक हैं और सरकार बनाने का मौका हमें मिलना चाहिए। हमने ये भी बताया है कि हम सदन में बहुमत साबित कर देंगे।'

     

    comedy show banner
    comedy show banner