Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जानिए किस वजह से दिल्ली गोल्फ क्लब से रुक गया सांबर हिरणों को स्थानांतरित करने का काम

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2022 12:29 PM (IST)

    डीजीसी ने यहां पर हिरणों से लोगों को होने वाले नुकसान के चलते स्थानांतरित करने का आग्रह किया था। इसके बाद यहां पर हिरणों की संख्या पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए क्लब में कैमरे भी लगाए गए थे।

    Hero Image
    अब तक छह हिरणों को किया जा चुका है स्थानांतरित।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों के कई काम प्रभावित हो रहे हैं, इसी बीच दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) से सांबर हिरणों को स्थानांतरित करने का कार्य भी रुक गया है। असोला अभयारण्य में इन हिरणों स्थानांतरित करने का कार्य चल रहा था। दिल्ली वन विभाग और डीजीसी के संयुक्त अभियान में छह हिरणों को अभी तक स्थानांतरित भी किया जा चुका है, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते फिलहाल अभियान को स्थगित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, डीजीसी ने यहां पर हिरणों से लोगों को होने वाले नुकसान के चलते स्थानांतरित करने का आग्रह किया था। इसके बाद यहां पर हिरणों की संख्या पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए क्लब में कैमरे भी लगाए गए थे। साथ ही हिरणों को आकर्षित करने और उनकी संख्या का पता लगाने के लिए बड़ी मात्रा में फल और सब्जी भी डाली जाती थी। जिसके बाद कुछ हिरणों के आने का पता लगा और वन विभाग ने छह हिरणों को असोला अभयारण्य में स्थानांतरित कर दिया था।

    अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बतया कि चूंकि गर्मी बढ़ रही हैं, ऐसे में हिरणों को अगर असोला अभयारण्य में स्थानांतरित किया जाता है तो उन्हें पानी पीने के स्थान नहीं पता होंगे। साथ ही वह वहां पर तेंदुओं के शिकार का विकल्प भी बन सकते हैं। इसलिए इस अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि वहां पर हिरणों की संख्या और उनके आने-जाने के स्थान का पता लगाने के लिए लगाए गए कैमरों को हटाया नहीं है।