विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये- अमिताभ बच्चन से क्यों नाराज है सिख संगठन, कहा- वापस कर देंगे एक्टर के 2 करोड़ रुपये

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 11 May 2021 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 04:02 PM (IST)

Amitabh Bachchan News जग आसरा गुरु ओट के नेताओं का कहना है कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के ...और पढ़ें

जानिये- अमिताभ बच्चन से क्यों नाराज है सिख संगठन, कहा- वापस कर देंगे एक्टर के 2 करोड़ रुपये
जानिये- अमिताभ बच्चन से क्यों नाराज है सिख संगठन, कहा- वापस कर देंगे एक्टर के 2 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा दो करोड़ रुपये दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। जग आसरा गुरु ओट (Jag Asra Guru Ott) बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Bollywood actor Amitabh Bachchan) से नाराज है। जग आसरा गुरु ओट के नेताओं का कहना है कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक्टर अमिताभ बच्चन ने सिखों के खिलाफ नारे लगाए थे। इसलिए यदि जागो को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रंबधन कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) की सेवा करने का अवसर मिलेगा तो यह दो करोड़ रुपये अमिताभ बच्चन को वापस कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में कोविड सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपये दान दिए हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन कोविड सेंटर के आयोजकों को फोन कर रोजाना सुविधाओं का जायजा भी ले रहे हैं। इस बाबत दो दिन पहले दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक ट्वीट यह जानकारी दी है।  अमिताभ बच्चन ने पिछले साल अपने एक ट्वीट में कहा था कि वह अपने दान करने का बखान करना पसंद नहीं करते हैं।

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने  ट्वीट किया है- 'महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया. दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है, अमिताभ जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है।' इसके अलावा, अमिताभ बच्चन से पहले रोहित शेट्टी द्वारा कोविड केयर सेंटर को डोनेशन देने की बात का भी मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुलासा किया था।

यहां पर बता दें कि बतौर प्रस्तोता अमिताभ बच्चन का चर्चित शो केबीसी का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मई रात 9 बजे से शुरू हो गई है। बिग बी ने शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स से पहला सवाल भी पूछ लिया है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को गोली मारने की धमकी देने वाले फौजी पर मुकदमा दर्ज