Delhi Weather Update Forecast : सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार सुबह, तेज हवा से और गिरेगा पारा
दिल्ली में सोमवार सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आज तेज गति से 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ/ जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रविवार भी सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम स्तर 52 फीसद दर्ज हुआ।
.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर की दिशा से ठंडी हवा दिल्ली और आसपास के इलाकों में दस्तक दे सकती है। इसके प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान इसी तरह से कम रह सकता है। एक दिसंबर के मौसम विभाग के आंकड़े पर नजर डालें तो पिछले वर्ष 2018 में इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं वर्ष 2017 में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। तेज गति से 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की उम्मीद है। रविवार के दिन पूसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बढ़ गया प्रदूषण का स्तर , 250 दर्ज हुआ एयर इंडेक्स
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण मॉनीटरिंग स्टेशन में दिल्ली का एयर इंडेक्स रविवार के दिन 250 दर्ज हुआ। शनिवार के दिन यह 193 था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार के दिन हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषक तत्व एक ही जगह पर ठहर गए। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सोमवार को हवा की रफ्तार तेज होती है तो प्रदूषण के कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः 2012 Nirbhaya Case: फांसी की सजा पाये विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश
क्या निर्भया मामले में आरोपित राम सिंह की जेल में हुई थी हत्या? तिहाड़ के पूर्व अधिकारी ने उठाए सवाल
ये भी पढ़ेंः हैदराबाद के बाद दिल्ली में भी आया दिल दहला देने वाला मामला, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।