Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sushma Swaraj: दिल्‍ली की CM बनते ही जब आधी रात को थाने पहुंच गईं थीं सुषमा स्‍वराज...

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Wed, 07 Aug 2019 11:21 AM (IST)

    Sushma Swaraj भाजपा नेता रामचरण गुजराती एक समय की घटना को याद करते हुए कहते हैं कि सही मायनों में वह आयरन लेडी थीं जो कह दिया उसे पूरा करने में कसर नह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sushma Swaraj: दिल्‍ली की CM बनते ही जब आधी रात को थाने पहुंच गईं थीं सुषमा स्‍वराज...

    नई दिल्ली, (सुधीर कुमार)। सुषमा स्वराज जब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, तब उन्होंने यहां की कानून व्यवस्था अधिक दुरुस्त करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह खुद रात को जागेंगी तभी दिल्ली वाले चैन की नींद सो पाएंगे। त्रिलोकपुरी के भाजपा नेता रामचरण गुजराती उस समय की घटना को याद करते हुए कहते हैं कि सही मायनों में वह आयरन लेडी थीं जो कह दिया, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायब थे कई अधिकारी
    जब वह त्रिलोकपुरी थाने पहुंचीं तो कई अधिकारी गायब मिले। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। गुजराती कहते हैं कि इसके बाद उन्होंने कई थानों में रात को छापा मारा था जिससे कानून व्यवस्था के पालन में काफी सुधार हुआ था।

    चांदनी चौक की दाल -बीजी पसंद थी
    मयूर विहार में रहने वाले भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं कि जब वह चांदनी चौक में रहते थे तभी से उनसे पारिवारिक रिश्ता था, तीन महीने पहले उनसे मुलाकात हुई थी तो वह चांदनी चौक की प्रसिद्ध दाल-बीजी लेकर गए थे। इसे देखते ही उन्होंने कहा था कि तुम्हे मेरी पसंद अब तक याद है। उस समय उन्होंने दाल-बीजी खाई भी।

    बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थीं। उन्‍होंने विदेश मंत्री रहते हुए कई बार बाहर फंसे लोगों की मदद कर चर्चा में रही थीं। वह अक्‍सर लोगों को एक ट्वीट पर मदद करने के लिए पहुंच जाती थीं।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों के लिए यहां करें क्‍लिक 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप