Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म निर्माताओं को भाती हैं दिल्ली की ये फेमस जगहें, हो चुकी है कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग

    दिल्ली में फिल्म शूटिंग की फेमस जगह राजधानी दिल्ली दिल वालों का शहर कहा जाता है। दिल्ली अपनी खूबसूरती और खासियतों की वजह से बॉलीवुड की भी पंसद रहा है। दिल्ली के कई स्थानों पर बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है।

    By Umesh KumarEdited By: Updated: Wed, 27 Jul 2022 12:05 PM (IST)
    Hero Image
    फिल्म निर्माताओं को भाती हैं दिल्ली की ये फेमस जगहें, हो चुकी है कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है। अगर इतिहास में झांकें तो वहां भी आपको इसके सबूत मिल ही जाते हैं। विदेशी हमलावरों और शासकों को इस शहर ने लुभाया है। मुगलों के दिल पर भी इस शहर ने राज किया है। मिर्जा गालिब ने तो पंजाब की पटियाला रियासत से मिले आमंत्रण को सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया था, क्योंकि उन्हें दिल्ली शहर छोड़ना मंजूर नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली का जुनून आज भी ऐसा ही है। चाहे राजनीति हो या फिर पर्यटन यह शहर अव्वल ही है। यहां आपको मुगल काल से लेकर ब्रिटिश राज की निशानियां भी देखने को मिल जाती हैं। यही कारण है कि मुंबई से चलने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के लोग भी यहां शूटिंग का मौका नहीं छोड़ते हैं। पिछले लगभग दो दशक में देश के दिल में फिल्मी शूटिंग की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।

    कुतुबमीनर (Qutub Minar)

    अगर आप दिल्ली घूमने गए हैं तो कुतुबमीनार जरूर जाएं। यह दिल्ली के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह में शामिल है। साथ ही इसे यूनेस्को की हैरिटेज साइट में भी शामिल किया गया है। कुतुबमीनार की बनावट और इसकी खूबसूरती फिल्मकारों के आकर्षण का केंद्र रहा है। इस जगह पर फना, जन्नत-2, ब्लैक एंड व्हाइट जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

    चांदनी चौक  (Chandni Chowk)

    फिल्म चांदनी चौक टू चाइना का वो गाना, 'चांदनी चौक का है ये लड़का, लगाए तड़के पर तड़का' सुना ही होगा। इसकी शुटिंग दिल्ली के चांदनी चौक पर हुई थी। इस जगह को 17वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के लिए बसाया था। इस जगह पर दिल्ली-6, डेली-बेली, बैंड बाजा बारात, फुकरे, चांदनी चौक टू चाइना जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

    अग्रसेन की बावली (Agrasen Ki Baoli)

    इसे 14वीं शताब्दी में महाराजा अग्रसेन ने बनाया था। यह आर्कियोलॉजिस्ट का एक बेहतरीन नमूना है। कपल्स इस जगह घूमना पंसद करते हैं। अग्रसेन की बावली पर बॉलीवुड ने कई फिल्मों की शूटिंग की है। इनमें पीके, झूम बराबर झूम जैसे फिल्में शामिल हैं।

    हजरत निजामुद्दीन दरगाह (Hazrat Nizamuddin Dargah)

    हजरत निजामुद्दीन दरगाह एक मकबरा है। यहां कई दरगाहें हैं, इनमें प्रमुख सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया, कवि अमीर खुसरो, जहांआरा बेगम और इनायत खां के मकबरे हैं। यहां रॉकस्टार, बजरंगी भाईजान  फिल्मों की शूटिंग हुई है।

    इंडिया गेट (India Gate)

    इंडिया गेट दिल्ली के उन खास स्थानों में से एक है जो सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां चक दे इंडिया, जलेबी, हाफ गर्लफ्रेंड, उरी और रंग दे बसंती के कुछ सीन फिल्माए गए हैं।