विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये दिल्ली मेट्रो के सामने आकर जान देने वाले वाले युवक का बिहार से कनेक्शन

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 26 Feb 2022 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 26 Feb 2022 11:05 AM (IST)

DMRC / Bihar Young man News दिल्ली मेट्रो के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम को जान देने ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो के सामने जान देने वाले वाले युवक को लेकर आएगा नया ट्विस्ट ! बिहार से जुड़ा कनेक्शन
दिल्ली मेट्रो के सामने जान देने वाले वाले युवक को लेकर आएगा नया ट्विस्ट ! बिहार से जुड़ा कनेक्शन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली मेट्रो के तकरीबन स्टेशनों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम होते हैं, लेकिन कभी-कभार अवसाद से ग्रसित लोग ट्रैक पर आ जाते हैं। इस बीच पिछले दिनों वायलेट लाइन पर एक शख्स ने कूदकर अपनी जान दे दी। जान गंवाने वाला बिहार का रहने वाला था। दरअसल, नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम को एक युवक मेट्रो के आगे कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेट्रो स्टेशन पर तैनात स्टाफ ने ट्रैक से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 23 वर्षीय शुभम कुमार झा के तौर पर हुई। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था।

वहीं, अब दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं युवक ज्यादा भीड़ होने की वजह से गलती से तो ट्रैक पर नहीं गिर गया। दुर्घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा गत 24 फरवरी की शाम करीब 4.30 बजे के आसपास नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर हुआ। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच मेट्रो को आता देख एक युवक ने भीड़ से निकलकर मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। हादसे के दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मेट्रो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक मेट्रो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिली तो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से उठाकर पुलिस को सूचना दी। फिर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगाई या वह गलती से ट्रैक पर गिरा था। पुलिस मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर सच्चाई का पता लगा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।