Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए किस बात पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मानसी को दी बधाई, बोले शाबाश चैंपियन

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 03:53 PM (IST)

    इन दिनों देश दुनिया में खेल का माहौल है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में नाम रोशन करन ...और पढ़ें

    Hero Image
    मानसी को ओपन एशियन गेम्स 2021 में किस बाक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इन दिनों देश दुनिया में खेल का माहौल है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी देश लौट रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लिए मेडल जीतने वाले हर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया, पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी से बात करके उसका उत्साहवर्धन भी किया। इसी कड़ी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सरकारी स्कूल की छात्रा मानसी को ओपन एशियन गेम्स 2021 में किस बाक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है मानसी। आपने हमारे दिल्ली सरकार के स्कूलों का नाम रोशन किया है। इसे जारी रखें चैंपियन!

    इससे पहले मीनू अरोड़ा ने मानसी को बधाई देते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था कि मानसी, एसवी के-2 मंगोलपुरी (1412082) का 10वीं कक्षा का छात्र हम सभी के लिए गर्व का क्षण लेकर आया। मानसी ने भूटान में आयोजित ओपन एशियन गेम्स 2021 में किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता है। वह एक असाधारण हैं। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी मानसी को बधाई दी।


    दरअसल दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली है, सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा बदलने के क्षेत्र में काम शुरू किया गया। सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तर का बनाने की दिशा में काम कर रही है। कई स्कूलों का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया गया है। हालात बदले जाने के बाद अब उसके रिजल्ट भी सामने आ रहे हैं। स्कूलों में बच्चों के पास होने का फीसद भी बढ़ गया है। इन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट अब दिखने लगा है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की देखादेखी भी कई राज्य अपने यहां इन चीजों में सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।