Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ के लिए नोट कर लें पूजा का शुभ समय, जानिये- कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2021 Date पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर दिन रविवार की शाम को 4 बजकर 18 मिनट से राहु काल शुरू होगा जबकि शाम 5 बजकर 43 मिनट पर राहु काल खत्म होगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 05:11 AM (IST)
Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ के लिए नोट कर लें पूजा का शुभ समय, जानिये- कब निकलेगा चांद
Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ पर्व पर कब निकलेगा चांद, नोट कर लें पूजा का शुभ समय

नई दिल्ली/गाजियाबाद/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण आनलाइन डेस्क। दीवाली और होली की तरह ही करवा चौथ भी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल हो चुका है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बेहद कठिन व्रत रखती हैं। लगातार कई घंटे तक चलने वाले इस व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं जब पूजा करती हैं तो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

prime article banner

इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर दिन रविवार की शाम को 4 बजकर 18 मिनट से राहु काल शुरू होगा, जबकि शाम 5 बजकर 43 मिनट पर राहु काल खत्म होगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा। 

बेहद कठिन होता है करवा चौथ का व्रत

हिंदू मान्यता के अनुसार भी सभी व्रत में कठिन और महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ को ही माना गया है। दरअसल,  इस व्रत को सुहागिन महिलाएं बिना जल और अन्न को ग्रहण किए हुए करती हैं।  हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ के रोज पूरे रीति-रिवाज के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत और पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन शाम को पूजा करने के बाद महिलाएं समूह में व्रत कथा का पाठ भी करती हैं।

इस रोज सुहागिन महिलाएं सूर्य के उदय होने से पहले ही स्नान आदि करके अपनी सास द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करती हैं। इसके बाद पूरे दिन बिना पानी पिए और खाना खाए व्रत रहकर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं। 

जानिये- पूजा का शुभ समय

पुजारियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक सबसे अच्छा है।  करवा चौथ व्रत चांद को देखने के बाद ही समाप्त होता है। कहने का मतलब सुहागिन महिलाएं शाम को चांद का दीदार करने के बाद और अपने पति के हाथों पानी पीकर ही करवा चौथ का व्रत समाप्त करती हैं। इस दिन यानी 24 अक्टूबर की शाम को चांद 8 बजकर 7 मिनट पर निकलेगा। इसके बाद महिलाएं चांद का दर्शन कर सकेंगी और अपना व्रत तोड़ेंगी।

करवा चौथ का पौराणिक महत्व

करवा चौथ त्योहार के पीछे पौराणिक कथा भी है। कहा जाता है कि देवताओं और के बीच भयंकर युद्ध आरंभ हुआ तो भगवान ब्रह्मा के कहने पर देवताओं की पत्नियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इसके बाद करवा चौथ का व्रत मनाया जाने लगा।

कुल मिलाकर हिंदू मान्यता के अनुसार, करवा चौथ पर्व एक तरह से सनातन पर्व है। एक पौराणिक कथा यह भी है कि पार्वती ने अपने पति भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए इस व्रत का रखा था। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में मनाए जाने वाले करवा चौथ त्योहार के दिन अविवाहित लड़कियां/युवतियां भी यह व्रत रखती हैं। 

करवा चौथ एक, लेकिन कहानियां अनेक

हिंदुओं के इस करवा चौथ त्योहार को लेकर कई तरह की कहानियां और मान्यताएं हैं। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि सभी कहानियां सत्य के बिल्कुल करीब लगती हैं। यह भी कहा जाता है कि सैकड़ों-हजारों वर्ष पहले जब सैनिक युद्ध के लिए घर से कई-कई महीने दूर रहते थे, तो उनकी पत्नियां यह व्रत रखती और पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती थीं। इसके साथ यह भी मान्यता है कि कारोबारी पति व्यापार के सिलसिले में अन्य राज्यों/देशों में यात्रा पर रहते थे तो उनकी पत्नियां यह कठिन व्रत रखकर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती थीं।

Traffic Challan News: दिल्ली-एनसीआर से बाहर के वाहन चालकों को मिली राहत, नहीं होगा 10,000 का चालान !

Chandra Grahan 2021: नवंबर में कब है चंद्र ग्रहण? क्या दिल्ली-एनसीआर के लोग देख पाएंगे ये अद्भुत और रोमांचक नजारा

Weather News Update: देशभर में कब बाय-बाय कहेगा मानसून और कब होगी ठंड की एंट्री, जानने के लिए पढ़िये स्टोरी

Delhi Traffic Challan News: लाखों वाहन चालकों को राहत, ये 4 कागजात 30 नवंबर तक हुए वैध; नहीं होगा चालान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.