Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP board result: हाईस्कूल में टॉप पर रहा गाजियाबाद, इंटर में मिला तीसरा स्थान

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 30 Apr 2018 01:26 PM (IST)

    हाईस्कूल में पहले तीन स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का कब्जा रहा। मोदीनगर के निरंजन सिंह नेहरा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रयास ने 91.03 फीसद अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया।

    Hero Image
    UP board result: हाईस्कूल में टॉप पर रहा गाजियाबाद, इंटर में मिला तीसरा स्थान

    गाजियाबाद [जागरण संवाददाता]। इस बार गाजियाबाद हाईस्कूल परीक्षा में पहले स्थान पर व इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर रहा। पिछले साल के परिणाम के मुकाबले यह चमत्कार जैसा ही है। पिछली बार हाईस्कूल में जिले का स्थान 36वां और इंटर में 26वां था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का कब्जा

    हाईस्कूल में पहले तीन स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का कब्जा रहा। मोदीनगर के निरंजन सिंह नेहरा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रयास ने 91.03 फीसद अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में विजयनगर जीजीआईसी की ऐश्वर्या गोले ने टॉप किया। गजब का संयोग है कि दोनों के पिता दर्जी का काम करते हैं।

    इस बार हाईस्कूल परीक्षा में जिले के 89.60 फीसद छात्र कामयाब रहे। इंटर में यह आकंड़ा 90.82 फीसद रहा। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 81.05 अंक के साथ 36वें स्थान पर और इंटरमीडिएट में 82.05 फीसद के साथ पूरे प्रदेश में 26वें स्थान पर था। इस बार जिले में हाईस्कूल में 26209 में 23482 व इंटरमीडिएट में 22163 में 20128 परीक्षार्थी पास हुए।

    इस बार जिले में 55 केंद्रों के साथ ही जेल में भी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट में 27843 छात्र पंजीकृत हुए थे, उनमें से 25992 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1851 छात्र अनुपस्थित हो गए। वहीं इंटरमीडिएट में 23445 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 22242 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1203 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

    यह भी पढ़ें: UP board result: किसान की बेटी ने प्राप्त किए 87.80 प्रतिशत अंक, IAS बनना चाहती है मनु

    वर्ष 2018

    कक्षा - पंजीकृत - उत्तीर्ण परीक्षाफल फीसद

    हाई स्कूल -26209 - 23482 - 89.60

    इंटर - 22163 - 20128 - 90.82

    वर्ष 2017

    हाई स्कूल - 27303 -22129 - 81.05

    इंटर 20760 - 17824 - 85.86

    वर्ष 2016

    हाई स्कूल - 28302 - 23378 - 87.98

    इंटर - 21712 - 19553 - 93.54

    वर्ष 2015

    हाई स्कूल - 26660 - 20797 - 84.00

    इंटर - 21943 - 19736 - 95.00

    वर्ष 2014

    हाई स्कूल - 27184 - 22584 -87.85

    इंटर - 23438 - 21459 - 93.92

    वर्ष 2013

    हाई स्कूल - 27590 - 22731 - 87.6

    इंटर - 22565 - 21638 - 98.1

    वर्ष 2012

    हाईस्कूल - 26383 - 21929 - 89.11

    इंटर - 20971 - 18547 -91.1