Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिये- दिल्ली की Nupur Sharma के बारे में हर जरूरी बात, क्या है पूरा विवाद जिसमें दर्ज हुई FIR

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2022 08:39 AM (IST)

    Suspended BJP Leader Nupur Sharma नूपुर शर्मा को बड़ी पहचान तब मिली जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को टक्कर दी। इसके बाद वह भाजपा में लगातार पद और प्रतिष्ठा पाती रहीं।

    Hero Image
    Nupur Sharma News: जानिये- दिल्ली की नूपुर शर्मा को, एक नादानी से दुनियाभर में हो गईं बदनाम

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। 'बदनाम हुए तो क्या नाम ना होगा' यह कहावत भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नूपुर शर्मा पर लागू होती है। कहने को नूपुर शर्मा भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं, लेकिन उनकी पहचान कुछ खास नहीं थी। उन्हें दिल्ली की एक आम नेता की तरह ही जानते थे। हां, यह अलग बात है कि वह टेलीविजन चैनलों पर डिबेट के दौरान भाजपा का पक्ष जोरदार ढंग से रखती है। आइये जानते हैं कि नूपुर शर्मा को, जिन्होंने अपने बयान से खुद को अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया। ताजा घटनाक्रम में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़कर आई थीं चर्चा में

    छात्र राजनीति में सक्रिय रही नूपुर शर्मा को बड़ी पहचान तब मिली, जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को टक्कर दी। नूपुर शर्मा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दमदार तरीके से चुनाव लड़ी और हार गईं, लेकिन उनकी पहचान राज्य स्तर के दिग्गज नेता के तौर बनी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वह बेहद मुखर रहीं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानों ने भी नूपुर शर्मा को लोकप्रियता दिलाई। 

    हार के बाद भी भाजपा में मिली पहचान

    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली नूपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने युवा होने के नाते प्राथमिकता दी। इससे पहले अंग्रेजी और हिंदी दोनों पर पकड़ रखने के चलते वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मीडिया कमेटी में जगह दी। 

    पेशे से हैं वकील

    दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल करने वालीं नूपुर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं।  वर्ष 2008 में नूपुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। डूसु अध्यक्ष को एक बार विधानसभा चुनाव का मौका जरूर मिलता है, चाहे वह भाजपा हो या फिर कांग्रेस, लेकिन कामयाबी बहुत कम को मिलती रही है।

    वर्ष 2011 से तेजी से बढ़ा राजनीतिक करियर

    दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ करने वालीं नूपुर ने लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स के इंटरनेशनल बिजनेस ला में मास्टर्स किया है। 2011 में स्वदेश लौटीं नूपुर ने भारतीय जनता पार्टी में तेजी से जगह बनाई। वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मीडिया कमेटी में शामिल हुईं। 

    2 साल पहले ही बनाई गई थीं राष्ट्रीय प्रवक्ता

    जोशीले अंदाज में अपनी बात रखने वालीं नूपुर शर्मा आधिकारिक तौर पर दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता रही और फिर वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने बेबाक अंदाज के चलते ही नूपुर शर्मा ने टेलीविजन न्यूज चैनलों पर डिबेट के दौरान अपनी बातें जोरदार तरीके से रखीं।

    मोदी की तारीफ में करती रही हैं ट्वीट

    यूं तो पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ हर कोई करता है। खासकर भाजपा से जुड़ा नेता, विधायक और मंत्री, लेकिन नूपुर अपने खास अंदाज में नरेन्द्र मोदी की तारीफ करती थीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नूपूर शर्मा की तारीफ कर चुके हैं और इसके साथ ही उन्हें शेरनी, बहादुर और निडर लड़ाका भी कह चुके हैं।