Move to Jagran APP

Manoj Tiwari Birthday: भाजपा सांसद के लिए निकली दिल से दुआ 'जिया हो बिहार के लाला...'

Manoj Tiwari Birthday गायक और अभिनेता मनोज तिवारी 5 साल से भी अधिक समय तक दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में धमाकेदार जीत हासिल की थी।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 12:48 PM (IST)
'जिया हो बिहार के लाला...' दिल्ली से भाजपा सांसद के जन्मदिन पर निकली दिल से दुआल

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। लोकप्रिय गायक होने के अलावा अभिनेता के तौर पर भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का आज (1 फरवरी, 1971 ) जन्मदिन है। नेता-कार्यकर्ता और आम लोग भी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। उनके करीबी साथी और रिश्तेदारों के अलावा गायक-अभिनेता के चाहने वाले इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर मनोज तिवारी को लोग बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रशांत उमराव ने मनोज तिवारी के जन्मदिन पर ट्वीट किया है- 'सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी, भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मा. सांसद श्री मनोज तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु महादेव से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।'

loksabha election banner

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी ट्वीट कर मनोज तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है- 'उत्तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा सांसद श्री मनोज कुमार तिवारी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है, आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों और नित निरंतर राष्ट्र सेवा में लगे रहें।'

इसी तरह रायगढ़ से सांसद गोमती राय ने ट्वीट के जरिये बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 'दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायक एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ऊर्जावान सांसद श्री मनोज तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आपको स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।'

बिहार में जन्में मनोज तिवारी ने दिल्ली को बनाई राजनीतिक कर्मभूमि

गौरतलब है कि लगातार दो बार से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार में कैमूर जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। बता दें कि मनोज तिवारी दिल्ली के जिस बंगले में रहते हैं वह उनका सरकारी निवास है। मनोज तिवारी ने अपने घर को अंदर से काफी सुंदर सजाया है।

दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी चुके हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी 5 साल से भी अधिक समय तक दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में धमाकेदार जीत हासिल की थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें हटाने का फैसला लिया गया।

गायक के साथ बतौर अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई पहचान

मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। उनका एक गीत 'रिंकुआ के पापा...' सबसे मशहूर गानों में शुमार है। इसके अलावा 'जिया हो बिहार के लाला...' भी खासा मशहूर है। बताया जाता है कि गायकी में अलग पहचान बनाने के बाद मनोज तिवारी को भोजपुरी फिल्मों के आफर मिलने लगे। मनोज की पहली भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' ने केवल जमकर कमाई की, बल्कि बतौर एक्टर भी उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' ने उस समय तकरीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसे बनाने में सिर्फ 30 लाख रुपये का खर्च आया था।

लंबे संघर्ष के बाद मिली एक्टर को कामयाबी

बेहद साधारण परिवार में जन्में मनोज तिवारी ने काफी संघर्षों के बाद अपनी यह पहचान बनाई है। मनोज तिवारी नेता, अभिनेता और गायक तीनों ही रूपों में फिलहाल कामयाब हैं। मनोज तिवारी अनुसार, अपने संघर्ष के दिनों में वह 4 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल जाने थे। इस दौरान रास्ते में कोई साधन नहीं मिलता था। सुबह स्कूल के लिए और फिर शाम को ही घर पहुंचते थे।

प्लेटफार्म पर सोकर गुजारी है रात

मनोज तिवारी क मानें तो संघर्ष के दिनों उन्होंने कई बार प्लेटफार्म पर रात गुजारी है। कई बार प्लेटफार्म पर सोए और कई बार तो खाना तक नसीब नहीं हुआ।

यह भी जानिये

  • मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ।
  • मनोज तिवारी के पिता का नाम चंद्रदेव तिवारी और मां का नाम ललिता देवी है।
  • मनोज बचपन से संगीत में रुझान रखते हैं। मनोज तिवारी के मुताबिक, उन्होंने संगीत की उच्च शिक्षा भी ली है।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमपीएड को डिग्री प्राप्त की।
  • 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की तरफ से गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश किया, लेकिन योगी आदित्यानाथ से चुनाव हार गए।
  • जनवरी 2011 में मनोज ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।
  • 2014 में उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़कर जीत गए।
  • इसके बाद मनोज तिवारी दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.