Kirari Vidhan Sabha Chunav Result: किराड़ी में AAP की हैट्रिक, अनिल झा ने बजरंग को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
दिल्ली की सभी 70 सीटों सहित किराड़ी विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Kirari election Result) के नतीजे शनिवार को आ गए हैं। किराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी के अनिल झा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने भाजपा के बजरंग शुक्ला को 21871 वोटों पराजित किया है। वहीं कांग्रेस के राजेश गुप्ता को 6864 वोट ही मिले। आप ने इस सफलता के साथ किराड़ी में जीत की हैट्रिक लगाई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Kirari Chunav Result: राजधानी की सभी 70 सीटों सहित किराड़ी विधानसभा चुनाव (Kirari Election Result) के नतीजे शनिवार को आ गए हैं। किराड़ी से आम आदमी पार्टी के अनिल झा ने 21871 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें 105780 वोट मिले, जबकि बीजेपी के बजरंग शुक्ला को 83909 वोट मिले।
तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश गुप्ता रहे, इन्हें 6864 वोट ही मिले। आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने मौजूदा विधायक का टिकट काट कर बीजेपी से आप में आए अनिल झा पर दांव खेला था। किराड़ी में आप की यह रणनीति हिट रही।
दो बार BJP से रह चुके हैं विधायक
अनिल झा 2008 और 2013 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बजरंग शुक्ला पर दांव खेला था। इस बार 5 फरवरी को हुए मतदान में किराड़ी में 62.39 प्रतिशत वोट पड़े जबकि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Kirari Seat पर 2008 के बाद हुए चार विधानसभा चुनाव में दो बार भाजपा और दो बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली। पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। क्या भाजपा इस बार वापसी करने में कामयाब होगी या आम आदमी पार्टी चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाएगी।
किराड़ी में कब कौन जीता?
- 2008 अनिल झा- भाजपा
- 2013 अनिल झा- भाजपा
- 2015 ऋतुराज गोविंद- आप
- 2020 ऋतुराज गोविंद- आप
2025 में मैदान में प्रत्याशी
- आप से अनिल झा (जीते)
- भाजपा से बजरंग शुक्ला (हारे)
- कांग्रेस से राजेश गुप्ता (हारे)
किराड़ी विधानसभा दिल्ली की नौवीं विधानसभा है। इस विधानसभा का गठन 2008 के परिसीमन (डीलिमिटेशन) के बाद हुआ था और यह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।