Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अवैध तरीके से हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी, गृह मंत्रालय के अधिकारी कर रहे स्वीकार', सांसद संजय सिंह का दावा

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 03:35 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है। उन्होंने दावा कि ...और पढ़ें

    Hero Image
    आप सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर किया दावा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कानून प्रक्रिया में यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जो बात सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 6 माह तक अवैध रूप से जेल में रखा गया था। उनके 6 माह कौन वापस करेगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय सिंह ने दावा किया कि इस मामले में अब गृह मंत्रालय से अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। यह बात खुद गृह मंत्रालय के लोग स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने पहले भी अपनी सभी गारंटियां पूरी की हैं और इस बार भी वह ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2,100 देंगे और ‘संजीवनी योजना’ के तहत बुजुर्गों का प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करायेंगे।

    बिना एलजी और गृह मंत्रालय की मंजूरी के हुई गिरफ्तारी: संजय सिंह

    संजय सिंह ने कहा कि MHA के लोग स्वीकार कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को बिना मंजूरी के गिरफ्तार किया गया था। अब यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ झूठा और फर्जी मामला बनाकर उन्हें अवैध रूप से जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि BJP की जांच एजेंसियों ने केजरीवाल जी को बिना LG और गृह मंत्रालय की मंजूरी के गिरफ्तार किया था। 

    दिल्ली की जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी: संजय सिंह

    संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली वाले इस अवैध गिरफ्तारी का जवाब इस विधानसभा चुनाव में देंगे। देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की बीजेपी सरकार द्वारा गिरफ्तारी सरासर गैरकानूनी थी। केंद्र की BJP सरकार ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर दिल्ली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था। 

    रोहिंग्या कैसे भारत में घुसे, नड्डा बताए: संजय सिंह

    इससे पहले गोकुलपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल सरकार ने बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरित होकर जनहित के लिए अनेक कार्य किए चाहे वो शिक्षा या स्वास्थ्य हो या महिलाओं और बुजुर्गों के स्वाभिमान की योजनाएं। बीजेपी पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर Vote काट रही है, जबकि सीमा पार करके आए रोहिंग्या को रोकना केंद्र सरकार की है। जेपी नड्डा बताए कि अगर रोहिंग्या सीमा पार कर भारत आए तो BJP सरकार घास छील रही थी क्या?

    यह भी पढ़ें- 'पूजा खेडकर ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान', दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका