Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर स्वदेशी जागरण मंच का कवि सम्मेलन, राष्ट्र को मजबूत करने की अपील

    By Nemish HemantEdited By: Pradeep Chauhan
    Updated: Sat, 19 Mar 2022 04:33 PM (IST)

    दयानंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार होली को लेकर अच्छा माहौल रहा। लोगों ने दो साल बाद ठीक ढंग से होली मनाई। इसके लिए जमकर खरीदारी की। लोगों ने होली के त्योहारों के लिए स्थानीय खुदरा दुकानदारों से सामान खरीदें।

    Hero Image
    स्वदेशी उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच दिल्ली प्रांत पूर्वी विभाग की ओर से होली त्यौहार के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसमें आए देश भर से चुनिंदा व प्रतिष्ठित कवियों ने देशहित मे लिखी अपनी कविताओं से सम्मेलन में आए लोगों को प्रेरित किया। सम्मेलन में मुख्य तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य दयानंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा महामंत्री व एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देश को सशक्ति बनाने की ओर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। दयानंद का कहना था कि जहां होली हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है वहीं होली का त्योहार वैर-विरोध छोड़ आपसी मिलन का प्रतीक है। दयानंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार होली को लेकर अच्छा माहौल रहा। लोगों ने दो साल बाद ठीक ढंग से होली मनाई। इसके लिए जमकर खरीदारी की। लोगों ने होली के त्योहारों के लिए स्थानीय खुदरा दुकानदारों से सामान खरीदें।

    इससे हर किसी को लाभ पहुंचा। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। हम आगे भी स्थानीय विक्रेताओं से ही सामान खरीदें, क्योंकि स्थानीय विक्रेताओं ने जहां लाकडाउन में देश को सशक्ति करने में अहम योगदान निभाया वहीं विदेशी कंपनियों का योगदान बिल्कुल ना के बराबर था। सम्मेलन में प्रदेश संयोजक विकास चौधरी ने आये सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वी विभाग के प्रमुख कार्यकर्ता सुंदर चौधरी व दिनेश बघेल द्वारा किया गया।