विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन तेलंगाना से गिरफ्तार

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 03:59 PM (IST)

AAP विधायक अमानतुल्लाह के करीबी कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते सप्ताह ...और पढ़ें

AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन तेलंगाना से गिरफ्तार
AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन तेलंगाना से गिरफ्तार

नई दिल्ली [रजनीश पांडेय]। आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amantullah Khan) के करीबी कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन (Kausar Imam Siddiqui) को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते सप्ताह ACB ने कौसर इमाम के घर पर छापामारी की थी। इस दौरान कौसर इमाम सिद्दिकी उर्फ लड्डन के घर से अवैध हथियार, 12 लाख कैश और दो डायरी मिली थी। बताया जाता है कि कौसर इमाम के अमानतुल्लाह खान से काफी समय से गहरे संबंध हैं। वो दिल्ली में AAP का एक कार्यालय संभालते हैं।

एसीबी की छापामारी के बाद से ही कौसर इमाम फरार था। जामिया नगर थाना पुलिस के साथ ही जिला की दो अन्य टीम भी उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली स्थित आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो कौसर इमाम के घर से मिली डायरी में हवाले के पैसे का लेनदेन का जिक्र था। जिसमें गुजरात से लेकर बिहार तक में पैसे के लेन देन की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- Amantullah khan को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग, ACB ने उपराज्यपाल सचिवालय को लिखा पत्र

पुलिस ने कौसर इमाम पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ACB वक्फ बोर्ड मामले में उसकी तलाश कर रही थी। लास्ट लोकेशन के आधार पर कौसर इमाम को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। कौसर इमाम को अमानतुल्लाह खान का बैगमैन बताया जा रहा है। उसपर आप विधायक अमतुल्लाह खान के गलत कामों के लिए पैसों के लेन-देन करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए हामिद अली खान, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान से है गहरा रिश्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।