Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये प्यार तब कहां था जब...', करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा; तिलमिलाईं Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 01:32 PM (IST)

    sunjay kapur property dispute दिवंगत संजय कपूर की 30000 करोड़ की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति में हिस्से की मांग करते हुए वसीयत पर सवाल उठाए हैं। प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में इसका विरोध किया है। अदालत ने प्रिया कपूर को 12 जून तक संपत्ति की सूची देने का निर्देश दिया है।

    Hero Image
    प्रिया को 12 जून तक की सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिवंगत संजय कपूर (Sunjay Kapur Assets Feud) की 30,000 हजार करोड़ की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर सवाल गहरा गया है। प्रॉपर्टी पर हिस्से की मांग को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चों ने मंगलवार को मुकदमा दायर करते हुए वसीयत पर सवाल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मुकदमे का संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया है। मामले पर संक्षिप्त सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने प्रिया कपूर को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई नौ अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी।

    अदालत ने साथ ही प्रिया को 12 जून तक की सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    बच्चों के प्यार और स्नेह के दावे पर प्रश्न

    प्रिया कपूर की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने कहा कि यह मुकदमा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल संजय कपूर की कानूनन पत्नी हैं।

    उन्होंने करिश्मा कपूर के बच्चों के प्यार और स्नेह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सब तब कहां था, जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक तलाक की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

    उन्होंने कहा कि वादियों के पिता उनको कई साल पहले छोड़ चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 2016 में करिश्मा और संजय के तलाक का जिक्र किया। 

    यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बच्चों ने खटखटाया दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा, पिता की संपत्ति में मांगा हिस्सा

    एक ट्रस्ट के पास हैं कुछ सम्पत्तियां

    करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से दायर शिकायत में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व के बारे में कभी जिक्र किया।

    करिश्मा के बच्चों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार कोई वसीयत नहीं है। कुछ संपत्ति एक ट्रस्ट के पास होने की सूचना थी।

    30 जुलाई को हुई थी बैठक

    उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद करिश्मा व प्रिया के बीच बैठकों और बातचीत के बाद ट्रस्ट के प्रविधानों पर चर्चा के लिए ताज मानसिंह में एक बैठक करने का निर्णय हुआ। इस बैठक में वसीयत का कोई जिक्र नहीं था।

    30 जुलाई को बैठक हुई। दोनों पक्षों के कानूनी प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सबसे पहले यह मांग की गई थी कि यदि सभी दस्तावेज दिए जाने हैं, तो उनके पहले एक गोपनीयता दस्तावेज होना चाहिए। ट्रस्ट डीड नहीं दी गई। वसीयत की तारीख से संबंधित परिस्थितियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

    यह भी पढ़ें- 30 हजार करोड़... कौन बनेगा संजय कपूर की संपत्ति का मालिक? करिश्मा के बच्चों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा