विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पूरा हुआ काल के पहिये का चक्र, बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल'

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 07:24 AM (IST)

कपिल ने कहा कि कहा कि बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल. कभी विधायक, कभी पत्नी को आगे कर डिटेल चाहते हैं. उनका खेल पुराना है।

'पूरा हुआ काल के पहिये का चक्र, बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल'
'पूरा हुआ काल के पहिये का चक्र, बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल'

नई दिल्ली [जेएनएन]। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 'आप' के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। कपिल एक के बाद लगातार केजरीवाल पर हमले कर रहे हैं। कपिल के किसी भी आरोप को लेकर सीएम केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है। अब तक कपिल के आरोपों पर केजरीवाल की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है।

'आप' में जारी सियासी जंग में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी कपिल मिश्रा को खरी खोटी सुनाई थी। इस मुद्दे पर कपिल मिश्रा ने कहा कि वह सुनीता केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। लेकिन मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल. कभी विधायक, कभी पत्नी को आगे कर मुझसे सारे डिटेल चाहते हैं. उनका खेल पुराना है।   

कपिल मिश्रा यहीं नहीं रुके इससे पहले एक और ट्वीट कर उनहेंने सीधे तौर पर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल ने ट्वीट कर कहा कि आज समय के पहिये का एक चक्र पूरा हुआ। अरविंद केजरीवाल क्या करने आये थे और क्या क्या करते पकड़े गए। देश से धोखा करने से पहले एक बार सोच लेते

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चंदे की धांधली करने का आरोप लगाने के बाद दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री और पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा आज सीबीआइ और सीबीडीटी में चंदे को लेकर पार्टी द्वारा की गई कथित गड़बड़ी की शिकायत करेंगे। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने छठे दिन सोमवार को अपना अनशन खत्म करने के बाद कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 'आप' के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा का अनशन खत्म, डिस्चार्ज होते ही केजरीवाल पर किया 'वार'

यह है मामला

आम आदमी पार्टी ने 6 मई को कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया था। जिसके बाद करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन के हाथों दो करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने केजरीवाल पर अपने रिश्तेदार के लिए 50 करेाड़ की लैंड डील का आरोप भी लगाया था।

केजरीवाल ने कपिल को पार्टी से 8 मई को सस्पेंड कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद कपिल 10 मई से अनशन पर बैठ गए। कपिल 'आप' के पांच विधायकों के विदेशी दौरों का ब्योरा देने की मांग को लेकर अपने सरकारी बंगले पर अनशन पर बैठे थे। कपिल जिन पांच आप नेताओं के विदेशी दौरों की जानकारी मांग रहे हैं, उनमें संजय सिंह, राघव चड्ढा, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल मौकापरस्त और घटिया इंसान, समय आने पर जनता देगी जवाब'
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।