Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalkaji vidhan sabha Chunav Result: AAP की आतिशी ने बचाई पार्टी की लाज, बिधूड़ी को हराया

    Kalkaji vidhan sabha Chunav Result कालकाजी विधानसभा सीट पर AAP की आतिशी और भाजपा के रमेश बिधूड़ी तो कांग्रेस से अलका लांबा को उतारा था। इस बार के चुनाव में इस सीट से आतिशी ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। कालकाजी सीट से उन्होंने रमेश बिधूड़ी को करीबी वोटों के अंतर से हराया। Kalkaji की सीट पर झुग्गी और सिख मतदाताओं ने अहम भूमिका निभाई।

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 08 Feb 2025 03:09 PM (IST)
    Hero Image
    Kalkaji election Result: कालकाजी विधानसभा सीट पर आप की आतिशी विजयीं।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली।Kalkaji vidhan sabha Election Result 2025: दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सबसे प्रमुख कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी आतिशी (Atishi Marlena) ने पार्टी की लाज बचा ली है। Atishi Won लगातार दूसरी बार यहां से जीती हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और दो बार सांसद रहे रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को शिकस्त दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव प्रचार के दौरान आतिशी यहां पर लगातार दूसरी बार जीतने के लिए जी जान से मेहनत करती हुईं दिखाई दीं थी। उसी का परिणाम है कि उन्होंने जीत दर्ज की है। रमेश बिधूड़ी ने भी जीतने के लिए दिनरात एक कर दिया था। वहीं पर कांग्रेस ने अलका लांबा (Alka Lamba) पर भरोसा जताया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाईं। 

    कालकाजी सीट को जानें

    कालकाजी विधानसभा सीट (Delhi vidhan sabha chunav Result) पर कभी जीत से शुरूआत करने वाली भाजपा वापसी के लिए तरस रही है। भाजपा ने यहां 1993 में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से लगातार पिछड़ रही है। यहां पर 2015 से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। भाजपा ने यहां दक्षिणी दिल्ली से दो बार सांसद और तीन बार के विधायक रहे रमेश बिधूड़ी पर भरोसा जताया है। बिधूड़ी झुग्गी से लेकर सिख मतदाताओं में सेंध लगा रहे हैं।

    जीतने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर अपनी कर पर खड़ी होकर समर्टन का अभिवादन करती आतिशी

    मुख्यमंत्री रहते हुए आतिशी के लिए जीतना अहम

    आतिशी के लिए भी यह सीट जीतना बेहद अहम हो गया था। वह पहली बार मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ रही थीं। 2020 के चुनाव में आतिशी ने अपने पहले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी धर्मबीर को 11,393 वोट से हराया था। इस बार भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    यहां पर आतिशी के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी रोड शो कर चुके हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा सिख मतदाताओं में पैठ की जा सके।

    कालकाजी सीट पर झुग्गी व सिख मतदाताओं की निर्णायक भूमिका है। इन्हें साधने के लिए भाजपा व आप कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।

    दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगह झुग्गियों में डेरा डाल लिया है। इसके अलावा प्रत्याशी भी खुद कई बार पदयात्रा कर चुके हैं। झुग्गियों में रहने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों ने पूर्वांचल के नेताओं को क्षेत्र में सक्रिय कर दिया है।