Madhavi Raje Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे दिल्ली AIIMS में भर्ती, हालत नाजुक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की बीयत बिगड़ गई है। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। माधवी राजे सिंधिया काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह गुना-शिवपुरी में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिल रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांग माधवी राजे सिंधिया को बीमारी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। वे आइसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर सपेार्ट दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक उन्हें सात दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था। 70 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया काफी समय से बीमार थीं। वर्ष 2020 में आई कोरोना की पहली लहर में ही वह कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, उसके बाद से ही उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी।
उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री सिंधिया बुधवार को मध्य प्रदेश के गुना इलाके में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से नुकसान झेल रहे किसानों से मिलने गए हैं।
यह भी पढ़ें- डॉक्टरों का चमत्कार! आदमी को लगा दिए महिला के दोनों हाथ, हर कोई कर रहा तारीफ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।