Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ने इस माह झेली भीषण गर्मी, बारिश ने भी तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड; जानिए राजधानी के लिए कैसा रहा इस बार का जून

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 12:08 AM (IST)

    Delhi Rain इस वर्ष जून महीने में गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ पड़ी और बारिश ने भी रिकॉर्ड तोड़ॉ दिया। जून में इतनी बारिश हुई कि पिछले 88 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। इसके साथ ही पिछले 12 वर्षों में सबसे ज्यादा इसी महीने में गर्मी पड़ी। साथ ही इस महीने में 9 दिन लू चली। हाल ही में शुक्रवार को हुई बारिश ने पूरी दिल्ली को डुबा दिया था।

    Hero Image
    मूलचंद अंडरपास में भरा पानी और डूबे वाहन।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस साल जून के महीने ने मौसम के अनेकानेक रिकॉर्ड बनाए हैं। माह का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान 12 साल के दौरान सबसे ज्यादा रहे हैं। वर्षा ने करीब नौ दशक का रिकॉर्ड बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, जून का औसत अधिकतम 39.0 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस साल यह 1.9 डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पूर्व 2012 में यह 41.9 डिग्री रहा था। इसी तरह जून का औसत न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इस साल यह भी 2.1 डिग्री कम 29.8 डिग्री रहा है। इससे पूर्व 2012 में यह 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। महीने के ज्यादातर दिन अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज किए गए हैं।

    14 साल में सबसे ज्यादा लू के दिन

    लू की बात करें तो इस साल 14 साल में सर्वाधिक नौ दिन लू चली थी। 2011 से 2024 के दौरान इतनी लू जून माह में किसी साल नहीं चली। दिल्ली के कुछ इलाकों पीतमपुरा, जाफरपुर, नजफगढ़ एवं नरेला में और भी ज्यादा दिन लू चली।

    सिर्फ नौ दिन हुई बारिश

    अब अगर वर्षा की बात करें तो इस साल 30 में से नौ दिन बरसात हुई है। हालांकि वर्षा वाले दिन बहुत ज्यादा नहीं हैं। इसी तरह इस बार जून में बरसात भी सामान्य से 228 प्रतिशत ज्यादा हुई है। माह की औसत वर्षा है 74.1 मिमी जबकि हुई है 243.4 मिमी।

    1901 के बाद तीसरी बार सबसे ज्यादा बारिश

    1901 के बाद यह जून माह की तीसरी सर्वाधिक वर्षा है। इससे पहले 88 साल पहले 1936 और 91 साल पहले 1933 में इससे अधिक बरसात हुई थी। इसी तरह पालम में 92 प्रतिशत, लोधी रोड पर 186 प्रतिशत, रिज क्षेत्र में 160 प्रतिशत और आयानगर में पांच प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

    ये भी पढ़ें- Monsoon Update: जल्दी आकर मानसून ने दिल्ली को दी बड़ी राहत, 10 साल में चौथी बार जून के नाम रहा यह रिकॉर्ड

    comedy show banner
    comedy show banner