विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro News: कई रूटों पर दौड़ेगी 6 के बजाय 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Feb 2022 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 01:50 PM (IST)

DMRC News दिल्ली मेट्रो के कई रूटों पर 6 के बजाय 8 कोच वाली ट्रेनें दौड़ेंगी। इससे यात्रियों का सफर ...और पढ़ें

DMRC News: दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा और अब आरामदायक, लोगों को खुश कर देगा डीएमआरसी का ये प्लान
DMRC News: दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा और अब आरामदायक, लोगों को खुश कर देगा डीएमआरसी का ये प्लान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। अगले कुछ महीनों के बाद दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो का सफर और भी सुहाना होने जा रहा है, क्योंकि कई रूटों पर  6 के बजाय 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम तेजी से तैयारी कर रहा है।  इससे यात्रियों का सफर न केवल और आसान होगा, बल्कि आरामदायक भी हो जाएगा, क्योंकि इन 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेनों में 400-500 के करीब यात्री सफर कर सकेंगे। डीएमआरसी आगामी महीनों में पूर्वी दिल्ली मेट्रो की 3 लाइनों (येलो, ब्लू और रेड) पर मेट्रो में 120 नए कोच जोड़ने जा रहा है। इसके बाद 6 कोच वाली कई ट्रेनों 8 कोच की हो जाएंगीं।

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से सभी कोच मेट्रो बेड़े से जुड़ जाएंगे। नए कोच हर अगर आठ फेरे भी लगाते हैं तो प्रति फेरे में तीस हजार अतिरिक्त यात्रियों के लिए जगह बनेगी। इस स्थित में दिन भर में करीब ढाई लाख अतिरिक्त यात्री सहूलियत से मेट्रो ट्रेन का सफर कर सकेंगे।

दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों का भी सफर होगा आसान

यूपी के शहरों (गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, नोएडा और ग्रेटर नोएडा) के अलावा हरियाणा के शहरों के लोग भी दिल्ली में नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए दिल्ली मेट्रो के जरिये आवागमन करते हैं। ऐसे नोएडा-गाजियाबाद के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद के लोगों का भी सफर आसान और आराम दायक हो जाएगा। दरअसल, दिल्ली मेट्रो की येलो, ब्लू और रेड लाइनों पर 120 नए कोच जोड़े जाएंग, जिससे दिल्ली के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों का भी सफर आरामदायक होगा। 

400-500 लोग कर सकेंगे सफर

सामान्य तौर पर दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होने पर 6 के बजाय 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में 400-500 अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव के चलते मेट्रो के एक कोच में सिर्फ 50 फीसद यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। कोच की संख्या में बढ़ोतरी से मेट्रो में यात्रियों को सफर के दौरान अधिक भीड़भाड़ से भी राहत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें- बायोडायवर्सिटी पार्को में वैज्ञानिक तरीके से होगी पक्षियों की गणना, तारीख जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

किस लाइन पर कितने कोच बढ़ेंगे

  • ब्लू लाइन पर 74
  • येलो पर 64
  • रेड लाइन 78 कोच

फिलहाल यह है स्थिति

  • ब्लू  लाइन पर 8 कोच की 65 और येलो पर 52 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
  • रेड लाइन की सभी मेट्रो में फिलहाल 6 कोच ही हैं। 
  • रेड लाइन पर 39 मेट्रो में 78 कोच।
  • ब्लू लाइन की 9 मेट्रो में 18 कोच।
  • यलो लाइन की 12 मेट्रो में 24 कोच जोड़े जाएंगे।
  • ब्लू लाइन पर आठ कोच की 74 मेट्रो हो जाएंगी।
  • येलो लाइन पर आठ कोच की मेट्रो की संख्या 64 हो जाएगी।

बता दें कि डीएमआरसी 2019 से ही 120 कोच मेट्रो ट्रेनों में जोड़ने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए दो कंपनियों से खरीद के लिए करार भी था, लेकिन कोरोना की वजह से इन 8 कोच की आपूर्ति में बाधा हुई। अब कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद इस पर तेजी से काम शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेनें दिल्ली पहुंचना शुरू हो जाएंगीं।

Delhi Weather : क्या ठंड को बाय-बाय कहने का आ गया समय? पढ़िये- क्या कहता है कि आइएमडी का ताजा पूर्वानुमान