विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather : क्या ठंड को बाय-बाय कहने का आ गया समय? पढ़िये- क्या कहता है कि आइएमडी का ताजा पूर्वानुमान

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Feb 2022 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 02:41 PM (IST)

Delhi Weather Forecast Report मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का दौर अब नहीं थमने वाला है। शनिवार को अधिकतम तापमान ...और पढ़ें

Delhi Weather / Temperature Alert: क्या ठंड को टाटा कहने का समय आ गया, पढ़िये, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
Delhi Weather / Temperature Alert: क्या ठंड को टाटा कहने का समय आ गया, पढ़िये, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। ठिठुरन भरी ठंड का दौर खत्म हुए पखवाड़ा भी नहीं बीता, इस बीच गर्मी ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर में दिल्ली-एनसीआर में लोग पंखा जलाने के लिए मजबूर हो गए। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी का दौर अब नहीं थमने वाला है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के आसार हैैं, जिससे गर्मी लोगों को परेशान करेगी। वहीं, तेज धूप भी गर्मी में इजाफा कर रही है।

गौरतलब है है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश थमने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो जल्द ही दिल्ली-एनसीआर के लोग स्वेटर और जैकेट  से अपना पीछा छुड़ा लेंगे और गर्म कपड़े आलमारी के हवाले हो जाएगा। सोमवार से जारी गर्मी का दौर शुक्रवार को भी रहा है। सुबह ठंड बेहद कम रही, वहीं हल्के कोहरे ने लोगों को खासतौर से वाहन चालकों को बहुत कम परेशान किया। फिलहाल तेज धूप निकली हुई है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बहुत जल्द दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक हो जाएगा।

गर्म पकड़ों को टाटा कहने का आया समय

दरअसल, दिल्ली में तेजी के साथ सर्द से गर्म हो रहे मौसम में अब दिन के साथ -साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। गर्म कपड़े सुहाने के बजाए काटने लगे हैं। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब सर्दी समाप्ति की ओर है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.0 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 28 से 96 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.1 और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दोनों ही पीतम पुरा में रिकार्ड हुआ। 

खराब श्रेणी में ही दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण स्तर

दूसरी तरफ शुक्रवार को भी दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सफर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार वायु गुणवत्ता स्तर 232 है, जो खराब श्रेणी में आता है। इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इडेक्स 241 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 258, गाजियाबाद का 262, ग्रेटर नोएडा का 210, गुरुग्राम का 287 और नोएडा का 208 दर्ज किया गया। 

दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा और अब आरामदायक, 1 कोच में कर सकेंगे 400-500 लोग यात्रा